फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Missing met Assistant Research Officer

गायब मिले सहायक शोध अधिकारी

Tue, 16 Jun 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 16 Jun 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सत्येंद्र कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करने पर पता चला कि सहायक शोध अधिकारी राजेश सिंह 20 फरवरी से गायब हैं। चौकीदार हरिश्चंद्र ग्यारह जून से अनुपस्थित चल रहे हैं। फैमिली वेलफेयर काउंसलर निशा राजे मार्च में एक दिन आकर पूरे महीने के हस्ताक्षर करके चली गईं। इस पर उनकी अब तक की गैरहाजिरी लगाई गई।

स्टाफ नर्स नौ जून से अनुपस्थित पाई गईं। जानकारी करने पर पता चला कि अन्यत्र नौकरी लगने की वजह से स्टाफ नर्स इस्तीफा देकर गई हैं, जो मुख्य चिकित्सा अधिकारी तक नहीं पहुंचा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे सहायक शोध अधिकारी के खिलाफ शासन को पत्र लिखने को कहा है। शेष गायब कर्मचारियों का वेतन काटने के साथ विभागीय जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। आरबीएसके के डेंटल चिकित्सक की ओर से डेंटल किट की मांग की गई। एलएचवी भूरी का रिकार्ड सर्वोत्तम पाए जाने पर सीएमओ ने उसके कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed