{"_id":"c23fc18b1b84071ca26b956793dd8357","slug":"miss-man-body-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का शव बांध के भराव में उतराता मिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का शव बांध के भराव में उतराता मिला
ब्यूरो ललितपुर।
Updated Fri, 30 Oct 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट (ललितपुर)। सोमवार की रात अपने घर की दालान में सोते समय लापता हुए 45 वर्षीय युवक का शव माताटीला बांध की भराव क्षेत्र में संदिग्ध हालत में मिला। जानकारी के बाद मौके पर गई पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं, मृतक की पत्नी ने कुछ लोगों पर उसके पति की हत्या करने का आरोप लगाया है।
बनगुवाकलां निवासी मृतक रामस्वरूप पुत्र कांशीराम अहिरवार की दो पुत्री और एक पुत्र है। दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। उसका पुत्र और मां प्रतिदिन की भांति अपने कमरे में सोने चले गए और वह अपने मकान की दालान में सोने चला गया। मंगलवार को सुबह वह अपने बिस्तर से लापता मिला। जिस पर उसकी पत्नी ने कोतवाली पुलिस को इस संबंध में एक शिकायती पत्र देकर उसका पता लगाने की गुहार लगाई।
बुधवार को दोपहर में कुछ लोगों ने बनगुवाकलां के समीप माताटीला बांध में एक युवक का शव पानी में उतराता देखा। जिस पर लोगों ने जब पास जाकर देखा तो वह शव बनगुवाकलां निवासी रामस्वरूप का था। इसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मौके मिले शव से मामला हत्या का प्रतीत होता है। मृतक की नाक में रूई लगी थी। इसके अलावा उसके शरीर में कई जगह चोट के निशान थे। इस संबंध में मृतक की पत्नी श्रीमती गुड्डी ने कुछ लोगों पर उसके पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।