फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   miscreants ran away after robbing the jewels and purse from the bike riding couple

Lalitpur: बाइक सवार दंपती से जेवरात और पर्स लूटकर भागे बदमाश, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे पीड़ित

Sun, 11 May 2025 10:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 11 May 2025 10:11 AM IST
विज्ञापन
miscreants ran away after robbing the jewels and purse from the bike riding couple
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

तालबेहट में एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहे बाइक सवार दंपती को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। घटना की जानकारी पर सीओ अभय नारायण राय और प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाना पूरा कलां क्षेत्र के अंतर्गत बिहारीपुर निवासी एक दंपती अपनी बाइक से नगर में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने आ रहे थे। इसी दौरान वर्मा विहार के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोककर असलहा की नोक पर पत्नी के जेवरात और पर्स लूट कर भाग गए। घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस बदमाशों को खोजती रही लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। हालांकि, पुलिस अभी भी कोई जानकारी देने से बच रही है। पुलिस की एक सीसीटीवी फुटेज जांच पड़ताल के दौरान मिली है जिसमें बाइक सवार तीन बदमाश भाग रहे है। पुलिस उसी फोटो के माध्यम से बदमाशों की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन


दो बाइकों की टक्कर में दो गंभीर 
शनिवार को देर शाम सेरवासकला के पास दो बाइक की आपस में जोरदार टक्कर होने से पप्पू पुत्र मसलती निवासी ग्राम ननोरा 50 और रवि पुत्र तोरण 25 निवासी बड़ौदा डाग थाना बार गंभीर रूप से चोटिल हो गए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट लाया गया जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया दोनों की हालत गंभीर होने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed