फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Miscreants came posing as customers took away a box full of jewelry

Lalitpur News: ग्राहक बनकर आए बदमाश, ले गए जेवरात से भरा डिब्बा

Tue, 06 Dec 2022 06:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Miscreants came posing as customers took away a box full of jewelry
ललितपुर/पाली। कस्बा पाली में सोमवार को दोपहर में एक दुकान पर ग्राहक बनकर आए टप्पेबाजों ने सोने चांदी के आभूषणों से भरा एक डिब्बा गायब कर दिया। जानकारी मिलने पर पाली पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा पाली के मुख्य बाजार स्थित सर्राफा व्यापारी अखिलेश जैन की दुकान पर सोमवार को दोपहर में करीब एक बजे दो व्यक्ति ग्राहक बनकर आए और पायलें दिखाने की बात कही। जिस पर वह उन्हें पायलें दिखाने लगा। इस दौरान बदमाश मौका पाकर अलमारी में रखा एक सोने के आभूषणों से भरा एक बॉक्स उठाकर भाग गए। बताया गया कि बॉक्स में लगभग ढाई से तीन लाख कीमत के आभूषण रखे थे। जब दुकानदार ने देखा तो उसने आसपास के लोगों से पूछा और दुकान में तलाश किया, लेकिन बॉक्स नहीं मिलने पर उसने थाना पाली पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले और लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed