फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Miracle of millionaire Didi Deepa, her business reached one crore

Lalitpur News: लखपति दीदी दीपा का कमाल, एक करोड़ तक पहुंचाया कारोबार

Thu, 24 Oct 2024 03:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Miracle of millionaire Didi Deepa, her business reached one crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। तेरई फाटक की लखपति दीदी दीपा ने कमाल कर दिया। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने स्वयं सहायता समूह का सालाना कारोबार एक करोड़ तक पहुंचा दिया। इसके साथ ही अपनी वार्षिक आय भी एक लाख रुपये से अधिक कर ली।

दीपा ने पूजा स्वयं सहायता समूह में वर्ष 2020 में काम शुरू किया। इस समूह में वर्ष 2021 में योग्यता एवं लगन देखते हुए उन्हें बैंकिंग कॉरस्पॉडेंट सखी (बीसी) चुना गया। फिर उन्होंने मणिपाल बैंक के सहयोग से कार्य प्रारंभ किया। इससे वह गांव में रहकर ही अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा अच्छा स्वास्थ्य एवं पोषण दे रही हैं। पति को गांव में ही फोटोकॉपी मशीन, कंप्यूटर की दुकान शुरू करा दी है। इस दुकान से दस से 15 हजार माह की आमदनी हो रही है। वहीं, ग्रामवासियों को छोटे रकम के लिए बैंक जाकर लेनदेन से छुटकारा मिल रहा है। साथ ही दीपा गांव में ही मनरेगा श्रमिकों, पेंशनधारकों एवं अन्य विभागीय योजनाओं लाभार्थियों की धनराशि की निकासी कर रही है।
विज्ञापन

--------------------
लखपति दीदी योजना की स्थिति
विकास खंड - लखपति दीदी
बार - 3663
बिरधा - 3664
जखौरा - 3664
मड़ावरा - 3664
महरौनी - 3664
तालबेहट - 3664
योग - 21983
-------------------
यह है समूह की स्थिति
विकास खंड - समूह - सदस्य
बार - 1109 - 11675
बिरधा - 1290 - 13493
जखौरा - 1410 - 14727
मड़ावरा - 976 - 9903
महरौनी - 1224 - 12634
तालबेहट - 1215 - 12819
योग - 7224 - 75251
------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसी सखी के रूप में दीपा की उपलब्धि प्रेरणादायी है। अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।
- एसपी सिंह, डीसी, एनआरएमएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed