फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   minor lining destroyed

माइनर में कराई गई लाइनिंग पूरी तरह ध्वस्त

Tue, 02 Mar 2021 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
minor lining destroyed
गुणवत्ता विहीन निर्माण से माइनर की क्षतिग्रस्त लाइनिंग। - फोटो : LALITPUR
महरौनी (ललितपुर)। बम्हौरी बहादुर सिंह माइनर में कराई गई लाइनिंग पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की साठगांठ से माइनर में कराया गया लाइनिंग का कार्य गुणवत्ता के अभाव में टूट गया है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर महज खाना पूर्ति कर सरकारी धन का बंदरबांट कर लिया है।
विज्ञापन

जामनी बांध से निकली दाई जामनी नहर में विगत वर्षों से लाइनिंग का काम चल रहा है। जामनी नहर के साथ-साथ नहर से निकलने वाले माइनरों को भी पक्का किया जा रहा है। विगत वर्ष फरवरी- मार्च के महीने में बम्हौरी बहादुर सिंह माइनर मे लगभग एक किलोमीटर के क्षेत्र में लाइनिंग का कार्य कर पक्का किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में बालू की जगह क्रेशर से निकलने वाली डस्ट का इस्तेमाल करने के साथ ही मानक के अनुरूप सीमेंट का मिश्रण भी नहीं किया गया था। इससे वह कुछ ही महीनों में ध्वस्त हो गई थी। किसानों का कहना है कि इस तरह से कार्य कराने से तो अच्छा था कि माइनर को ऐसे ही छोड़ दिया जाता तो सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं होता। सरकार विकास कार्य कराने के नाम पर ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। ग्रामीणों ने माइनर के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन

-----
बम्हौरी माइनर में लाइनिंग का कार्य महज खाना पूर्ति है। ठेकेदार व संबंधित अधिकारी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जाना चाहिए और धनराशि वापस लिए जाने की कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतेंद्र सिंह
-----
सरकारी पक्का काम कुछ महीनों में ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। माइनर में कराए गए लाइनिंग के कार्य की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
- मुकेश अहिरवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed