{"_id":"7a8a4a6d8e25bae0b46250e300f13ed1","slug":"minor-agriculture-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैलवारा माइनर का पानी खुलवाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैलवारा माइनर का पानी खुलवाया जाए
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Wed, 11 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। भैलवारा माइनर को कुछ लोगों ने बंद कर दिया है, जिससे ग्रामीणों
विज्ञापन
को सिंचाई करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर
दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग कर पानी खुलवाने की मांग की है।
तहसील के अंतर्गत ग्राम पड़ौरिया, बेसरा, भैलवारा व मैरतीकलां खुर्द के ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर बताया कि भैलवारा माइनर नहर रेलवे क्रॉसिंग जाखलौन से होकर निकली है। आरोप लगाया गया कि यहां माइनर में रेलवे क्रॉसिंग के पास ग्राम चीरा कोड़र, जामुनधाना कलां और बरौदा बिजलौन के ग्रामीण नहर का पानी रोक रहे हैं, जिससे ग्राम पड़ौरिया, बेसरा, भैलवारा और मैरतीखुर्द के माइनरों में पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों की जमीन पानी के अभाव में सूखी पड़ी है। ग्रामीणों ने खेतों तक पानी पहुंचाने की मांग की है।
इस मौके पर करन, राजपाल, आशाराम, मान सिंह, सुमरन, हरीशंकर, मलखान, राजकुमार, राजू, करन, महेंद्र, रामसेवक, मथरा, नथू, बबलू, गौरीशंकर, नारायन, लक्ष्मन, हरनारायण, कैलाश, रगवीर, हरीराम, मेहरबान, रामप्रसाद उपस्थित रहे।