{"_id":"67d5c70f4acb08860b09f119","slug":"ministers-and-mlas-rejoiced-at-holi-milan-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-131474-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: होली मिलन पर झूमे मंत्री और विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: होली मिलन पर झूमे मंत्री और विधायक
विज्ञापन
ललितपुर। बुंदेलखंड विकास सेना ने शुक्रवार को 34वां होली मिलन समारोह मनाया। भारतीय संस्कृति, भाईचारा, उत्साह, उमंग और बुंदेली लोक संस्कृति की झलक दिखाई दी।
कंपनी बाग में मनाए गए होली मिलन समारोह में राज्यमंत्री, सदर विधायक, पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत लोगों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान यहां खूब गुलाल उड़ा। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ अलग ही अंदाज में नजर आए। अबीर-गुलाल से होली खेलने के साथ माइक पकड़कर गाते भी नजर आए। उन्होंने गीत गाया कि कौन अगन से तेज है, कौन काजल से काली, जल जल जलाजल, हर घर जल...।
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने भी होली की शुभकामनाएं दीं। जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन ने इस कार्यक्रम की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
विज्ञापन
राज्यमंत्री मन्नू कोरी और पूर्व केंद्रीय प्रदीप जैन आदित्य ने संगीत की धुनों पर जमकर ठुमके लगाए। लोक संस्कृति से ओत-प्रोत लोक कला सोसायटी नृत्य मंडली ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। कलाकारों ने सुमधुर, मस्ती और तरंग के गीतों के माध्यम से जमकर तालियां बटोरीं।
लकी ड्रॉ के माध्यम से लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर सीओ सदर अभय नारायण राय, प्रदीप चौबे, महेंद्र मयूर, अनिल बबड़ी, प्रदीप चौबे, जगदीश लोधी, हरीश कपूर टीटू, राकेश तिवारी, डॉ. आलोक जैन आदि मौजूद रहे। संवाद