फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   miner cleaning, drainage management

कैसी माइनर की सफाई, पुलिया चोक सड़क पर बह रहा पानी

Sun, 28 Nov 2021 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
miner cleaning, drainage management
कंचन मोहल्ले से निकले मुडिया माइनर में जमा गंदगी - फोटो : LALITPUR
सिलावन(ललितपुर)। सिंचाई विभाग ने नहर और माइनरों की सफाई में किस तरह की लापरवाही बरती है इसका नजारा कस्बे के कंचन मोहल्ले से निकली माइनर में देखा जा सकता है। इस माइनर की चोक पुलिया न खुलने से शनिवार को पानी सड़क पर भरने लगा। इससे यहां के लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महरौनी स्थित कंचन मोहल्ला मुड़िया माइनर की पट्टी के किनारे बने रास्ते पर वसा हुआ हैं। ठीक तरीके से माइनर की सफाई नहीं होने से उसमें बारह महीने सिल्ट जमा रहती हैं जिसके कारण उसमें से तीव्र दुर्गंध उठती हैं। मोहल्ले के लोगों ने सफाई के नाम पर खानापूर्ति का आरोप लगाते हुए कहा है कि विभाग माइनर की सफाई नाममात्र के लिए करता है। माइनर के पूरी तरह साफ नहीं होने के चलते पानी रास्ते पर ही जमा हो जाता है और जो नाममात्र का मलबा निकाला जाता हैं उसे रास्ते पर ही छोड़ दिया जाता हैं।
विज्ञापन

यह रास्ता ललितपुर मार्ग को नाराहट मार्ग से भी जोड़ता है। नाराहट मार्ग पर जैन मंदिर, शांति निकेतन इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, बालिका इंटर कॉलेज आदि होने के कारण लोगों को दिक्कत होती है। नाराहट की ओर जाने वाले राहगीर मुड़िया माइनर पर बने रास्ते का उपयोग ही करते हैं। लोग जैसे तैसे बचते बचाते निकल पाते हैं। मोहल्ले के लोगों को संक्रामक बीमारी फैलने का डर सताने लग गया हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए माइनर को पक्का कराने की मांग की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
माइनर की सफाई नहीं होने से मोहल्ले में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा हैं। इससे संक्रामक रोग फैलने का अंदेशा बना हुआ है। रामदीन
----------
मोहल्ले के बीचों बीच से निकले माइनर से उठ रही दुर्गंध से काफी परेशानी हो रही हैं। सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जाती हैं। माइनर को पक्का कर दिया पूरनलाल सेन
--------------
माइनर की सफाई के नाम पर खाना पूरी की गई है। उस पर भी जो मलबा निकला उसे भी रास्ते पर ही छोड़ दिया गया। इससे परेशानी हो रही हैं। विशाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed