फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Millions of stolen pipes of Namami Gange project recovered

नमामि गंगे परियोजना के लाखों के चोरी के पाइप बरामद

Fri, 01 Jul 2022 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Millions of stolen pipes of Namami Gange project recovered
ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र में नमामि गंगे परियोजना के तहत डाले जा रहे लाखों रुपये के चोरी किए गए पाइपों को पुलिस ने बरामद किया है। इसमें शामिल चार आरोपियों को मध्य प्रदेश के सागर व भोपाल गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

थाना नाराहट के अंतर्गत एक गांव से बीते 21 जून को नमामि गंगे परियोजना के तहत बिछाई जा रही पाइपलाइन के करीब चालीस लाख कीमत के पाइपों को चोरी कर लिया गया था। जिस पर थाना नाराहट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी और चोरी के इस खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने नाराहट थाना के साथ ही एसओजी व सर्विलांस की टीमों को लगाया गया था। इसके लिए टीमों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी और पूूछताछ एवं सीसीटीवी के माध्यम से जानकारी जुटाई गई तो हाइड्रा के माध्यम से ट्रक पर लोड करके पाइप चोरी होने की सूचना मिली। यह ट्रक भोपाल ले जाने की जानकारी हुई। जांच पड़ताल में टीमों को पांच आरोपियों के इस चोरी में शामिल होने की जानकारी मिली। जिस पर टीमों ने दो आरोपियों को नाराहट क्षेत्र के बंगरिया तिराहा और दो आरोपियों को सागर से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है। उक्त पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर भानपुर भोपाल से 95 डीआई लोहे के पाइपों (नमामि गंगे परियोजना में प्रयोग होने के लिए मंगाए गए पाइप) को बरामद किया गया। उक्त मामले में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ नाराहट थाना पुलिस ने सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार हुए आरोपियों में मध्य प्रदेश के भोपाल के थाना विसातपुरा अंतर्गत करौद पंचवटी कॉलोनी निवासी मोहन मेहर उर्फ गोलू, भोपाल के थाना अवधपुरी अंतर्गत क्रिस्टल आइडियल सिटी निवासी धीरेंद्र सिंह तोमर, जिला सागर के थाना मकरौनिया अंतर्गत सद्भावना नगर निवासी संदीप राठौर, सागर के गोतरे मंदिर रामपुरा निवासी विवेक जैन उर्फ टीटू जैन शामिल हैं।
विज्ञापन

इस टीम ने पाई सफलता
आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना नाराहट जय प्रकाश चौबे, एसओजी प्रभारी राजकुमार, सर्विलांस टीम प्रभारी सतीश कुमार कुशवाहा, उपनिरीक्षक शिव मंगल सिंह, त्रिपुरेश कुमार पांडेय, सर्विलांस सेल से सिपाही रजनीश, बृजेंद्र सिंह, करन प्रताप सिंह, रोहित सिंह, रामबाबू, अजय दुबे, रीता शाक्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
थाना नाराहट क्षेत्र से एक स्थान से बीते 21 जून को नमामि गंगे परियोजना के पाइप चोरी किए गए थे। घटना के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई थीं। इस मामले में शत प्रतिशत चोरी हुए माल की रिकवरी की गई है। इसमें पांच आरोपियों के शामिल होने की जानकारी मिली है। जिनमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी फरार है, जिसकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। सफलता प्राप्त करने वाली टीम को डीआईजी झांसी ने पच्चीस हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
-निखिल पाठक, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed