फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Military academy operator detained for preparing to oppose Agneepath plan

अग्निपथ योजना का विरोध करने की तैयारी पर सैन्य अकादमी संचालक हिरासत में लिया

Sun, 19 Jun 2022 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Military academy operator detained for preparing to oppose Agneepath plan
तालबेहट(ललितपुर)। अग्निपथ योजना का तालबेहट-माताटीला-दौलता रेलवे स्टेशन के बीच विरोध प्रदर्शन करने की जानकारी पर एसडीएम और सीओ ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान रास्ते में कुछ युवाओं के साथ सैन्य अकादमी संचालक को खड़ा देख पुलिस ने रोककर पूछताछ की और संचालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि खुद को अकादमी संचालक बताने वाला कभी फौज में नहीं रहा और न ही उसके पास अकादमी चलाने की कोई अनुमति थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना को लेकर प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। शनिवार को अधिकारियों को सूचना मिली कि सैन्य अकादमी संचालक कुछ युवकों को लेकर तालबेहट- माताटीला -दौलता रेलवे स्टेशन के बीच विरोध प्रदर्शन की योजना बना रहा है। इस पर उपजिलाधिकारी अमित कुमार भारतीय, सीओ कैलाश नारायण और प्रभारी निरीक्षक बीएल यादव ने तालबेहट और माताटीला रेलवे स्टेशनों के आसपास ट्रैक को चेक किया तो सैन्य अकादमी संचालक को कुछ युवाओं के साथ खड़ा देख उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में बताया गया कि वह खुद को कंमाडो बताकर सैन्य अकादमी चला रहा है। युवाओं ने बताया कि वह अकादमी संचालक के कहने पर अग्निपथ योजना का विरोध करने आए थे। उन्हें इस आंदोलन से कोई मतलब नहीं, वह तो रुपये खर्च कर उससे प्रशिक्षण लेते हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने अकादमी संचालक से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह फौज में नहीं रहा। केवल सैन्य अकादमी चलाता है। अधिकारियों के निर्देश पर उसे हिरासत में ले लिया गया। जबकि युवा अपने घरों को चले गए। प्रशासन ने रेलवे स्टेशन पर उपद्रव की संभावना के मद्दे नजर पुलिस फोर्स लगा दिया।
विज्ञापन

इन साइड स्टोरी
सुराग नहीं लगा तो बढ़ा संदेह
उपद्रव की सूचना पर अधिकारियों की टीम ने नगर में सैन्य अकादमी की ट्रेनिंग कराने वाले संचालक की तलाश में कई जगह दबिश दी। कुछ स्थानों पर मिले लोगों ने उसके बारे में सही जानकारी तक नहीं दी। इससे अधिकारियों का संदेह और बढ़ गया। बाद में आरोपी टीम के हत्थे आ गया। जिस पर उसने पहले अपने को कमांडो बताया। बाद में जब अधिकारियों ने गहराई से जानकारी की तो उसने बताया कि वह कोई सेना का जवान नहीं है। वह मात्र युवा बेरोजगारों से पैसा लेकर उन्हें सेना में भर्ती होने की ट्रेनिंग देता है। जब अधिकारियों ने उससे इसकी अनुमति मांगी तो वह कुछ भी न दिखा सका। जिसके पर उसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक पर अपने को सेना का जवान बता कर लोगों से सेना भर्ती में कराने के नाम पर ठगी करने की शिकायत मिली थी। जिससे चलते उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही कुछ कहना उचित होगा। - अमित कुमार भारतीय, एसडीएम तालबेहट।

ग्राम प्रधानों की बैठक में अधिकारियों ने बताए अग्निवीर योजना के लाभ
तालबेहट। शनिवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अमित कुमार भारतीय की अध्यक्षता में विकास खंड तालबेहट के ग्राम प्रधानों की एक बैठक हुई। जिसमें केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के बारे में प्रधानों को विस्तार से जानकारी दी गई। उपजिलाधिकारी ने कहा कि आजाद भारत में यह पहली योजना है जिससे लोगों को रोजगार के साथ साथ देश की रक्षा करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा इससे युवा शक्ति नशा एवं व्यसन से दूर होगी। खंड विकास अधिकारी संदीप मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार की यह योजना आने वाले वर्षों में देश की मजबूती के लिए मील का पत्थर साबित होगी। बैठक में कई ग्रामों के ग्राम प्रधान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed