फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   migrant workers send to gorakhpur by two train

दो ट्रेनों से गोरखपुर भेजे गए प्रवासी मजदूर

Tue, 26 May 2020 11:22 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
migrant workers send to gorakhpur by two train
ललितपुर। महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके गृह जिला भेजने के लिए मंगलवार को दो ट्रेनों का संचालन ललितपुर से गोरखपुर के लिए किया है। पहली ट्रेन शाम को छह बजे व दूसरी ट्रेन रात में नौ बजे रवाना हुई।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से बचाव के लिए शासन द्वारा अन्य राज्यों में फंसे हजारों प्रवासी मजदूरों को प्रतिदिन उनके गृह जनपद भेजा जा रहा है। यह प्रवासी मजूदर मध्य प्रदेश के रास्ते ललितपुर की सीमा में पहुंच रहे हैं। इन श्रमिकों को जिला प्रशासन द्वारा अमरपुर मंडी बसों से भेजकर उनके खाने व पानी की व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके बाद उन्हें ट्रेनों के माध्यम से उनके गृह जनपद भेजा जा रहा है। मंगलवार को जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल की मांग पर रेलवे ने ललितपुर से गोरखपुर के लिए दो ट्रेनों का संचालन किया।
विज्ञापन

इनमे एक ट्रेन 04179 ललितपुर- गोरखपुर स्पेशल मंगलवार को शाम छह बजे रवाना की गई। इस ट्रेन में 1400 श्रमिकों को गोरखपुर के लिए रवाना किया गया। ट्रेन प्लेटफार्म पर शाम चार बजे लगा दी गई और श्रमिकों को अमरपुर मंडी से रेलवे स्टेशन तक बसों से पहुंचाया गया। रेलवे स्टेशन पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने श्रमिकों को भोजन व जल का वितरण किया और छह बजे विशेष श्रमिक ट्रेन को गोरखपुर के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दूसरी ट्रेन 04119 स्पेशल श्रमिक ट्रेन रात को नौ बजे ललितपुर से गोरखपुर के लिए रवाना की गई। इस ट्रेन में भी लगभग इतनी ही सवारियां सोशल डिस्टेंस के तहत बैठाई गईं और गोरखपुर के लिए ट्रेन रवाना की गई। ट्रेन में जाने के दौरान श्रमिकों में भारी उत्साह रहा। इस दौरान ट्रेन में व्यवस्था के लिए स्टेशन अधीक्षक जीडी वर्मा, रेल यातायात निरीक्षक डीके चतुर्वेदी, सीटीआई राजू मालवीय, मनीष शुक्ला, इलेक्ट्रिक जेई लक्ष्मी नारायण तिवारी, सीओ सिटी केशवनाथ, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला, आरपीएफ प्रभारी वीरेंद्र चौधरी, जीआरपी थाना निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज, महिला थाना प्रभारी नीतू सिंह, शक्ति मोबाइल टीम प्रभारी स्वाति शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed