फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mentle ill, suicide hang by neck

फांसी लगाने से युवक की मौत

Sun, 12 Sep 2021 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
mentle ill, suicide hang by neck
socide.jpg - फोटो : socide.jpg
ललितपुर। थाना जाखलौन के ग्राम धौजरी (धौर्रा) में एक युवक ने मानसिक बीमारी से परेशान होकर शुक्रवार की देर रात को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की एक दो माह की बेटी भी है।
विज्ञापन

ग्राम धौजरी(धौर्रा) निवासी राजेंद्र उर्फ अक्कू (28) पुत्र हरनाम सिंह यादव करीब एक माह से मानसिक बीमार चल रहा था। जिसके चलते परिजन ने उसका उपचार ग्वालियर में कराया। इसके बाद से वह घर में रहकर दवाएं ले रहा था। शुक्रवार की रात को उसने परिजनों के साथ खाना खाया और रात में करीब 11 बजे तक अपने भाई दीपक के साथ बैठकर बातें करता रहा। इसके बाद वह अटारी में सोने चला गया, जहां उसने रस्सी से म्यारी पर फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह करीब चार बजे बिजली चली गई तो उसकी मां ज्ञानबाई अटारी में टॉर्च लेने गईं तो वहां अटारी के दरवाजे अटके हुए थे, जिस पर मां दरवाजे खोलकर जैसे ही कमरे में गई तो वहां बेटे राजेंद्र का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। यह देख वह चीखते चिल्लाते हुए रोने लगी। जिस पर अन्य परिजन व मोहल्ले वाले पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई दीपक ने बताया कि उसके भाई राजेंद्र मानसिक रूप से बीमार था, जिसका उपचार ग्वालियर में चल रहा था और वह दवाएं ले रहा था। भाई ने मानसिक बीमारी के चलते फांसी लगाकर जान दे दी है। उसने यह भी बताया कि उसके भाई की शादी तीन वर्ष पहले मध्य प्रदेश के मुंगावली के मधऊखेड़ी में हुई थी और उसकी दो माह की एक भी बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed