फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mentally ill patients can now be admitted to medical colleges; until now, only consultation was available.

Lalitpur News: अब मेडिकल कालेज में भर्ती हो सकेंगे मनोरोगी, अब तक मिल रहा महज परामर्श

Thu, 09 Jul 2026 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Mentally ill patients can now be admitted to medical colleges; until now, only consultation was available.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में मानसिक रोगियों को परामर्श के साथ ही भर्ती कर उपचार दिया जाएगा। इसके लिए पुराने भवन में भूतल पर दस बेड का वार्ड तैयार किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मनोरोगियों को परामर्श के साथ ही भर्ती कर इलाज दिया जाएगा। इससे महानगरों की ओर रुख नहीं करना होगा।
जिले में अब तक मानसिक रोगियों के उपचार की सुविधा नहीं थी। ऐसे में लोगों को आगरा व मध्य प्रदेश में भोपाल की ओर रुख करना पड़ रहा था। यहां समय के साथ अधिक रुपये खर्च करने पड़ते थे। साथ ही परेशानी भी लोगों को उठानी पड़ती थी। मेडिकल कॉलेज में अब तक मानसिक रोगियों को सिर्फ परामर्श ही मिल पा रहा था। भर्ती होने की स्थिति में मरीजों को समस्या बनी हुई थी। अब मेडिकल कॉलेज में मनोरोग विभाग मरीजों को भर्ती करने की कवायद कर रहा है। इसमें ओपीडी कक्ष को आधुनिक बनाया जा रहा है। पुराने भवन में संचालित एनसीडी सेल को स्थानांतरित कर खाली करवा दिया गया है। अब यहां पर वार्ड स्थापित किया जा रहा है। इसी परिसर में ओपीडी संचालित है। मरीजों को परामर्श के साथ ही भर्ती भी किया जा सकेगा। इससे लोगों को अब दूसरे शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

---
तीन शिफ्टों में चिकित्सक करेंगे निगरानी व उपचार
मनोरोग विभाग के वार्ड में भर्ती मरीजों को बेहतर उपचार दिया जाएगा। इसके लिए वार्ड में भर्ती मरीजों को सीनियर चिकित्सक मरीजों को देखेंगे। वहीं दिन में जूनियर चिकित्सक मरीजों की निगरानी व उपचार देंगे। इसी तरह रात में स्टॉफ तैनात रहकर उपचार व दवाइयां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मानसिक रोगियों को परामर्श के साथ ही भर्ती कर उपचार देने की सुविधा की जा रही है। वार्ड स्थापित होते ही गंभीर मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जाएगा। - डॉ. विशाल जैन, मीडिया प्रभारी, मेडिकल काॅलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed