{"_id":"6364056ae6bb412ea0057d01","slug":"men-arrest-lalitpur-news-jhs2321356188","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को बदनाम करने वाले युवक को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को बदनाम करने वाले युवक को हिरासत में लिया
विज्ञापन
मड़ावरा। युवती के चरित्र पर लांछन लगाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। सीओ ने बताया कि मामले की हर स्तर पर जांच कराई जा रही है। यदि आरोप सिद्ध होता है तो युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उधर, जहर खाने वाली युवती की हालत में सुधार है।
थाना मड़ावरा अंतर्गत एक गांव में रहने वाली एक युवती त्योहार पर दिल्ली से लौटी थी। बुधवार को उसने जहर खाकर जान देने को कोशिश की लेकिन जानकारी लगते ही परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार होने पर डॉक्टर ने उसे घर भेज दिया। युवती ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला शख्स उसको सरेआम बुरी-बुरी गालियां देकर और झूठे लांछन लगाकर बदनाम कर रहा है, जिसकी शिकायत पुलिस से भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे तंग आकर उसने जान देने की कोशिश की है। कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी होते ही तत्काल युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि युवक कुछ और मामला बता रहा है। इसलिए सभी बिंदुओं पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
थानाध्यक्ष का तबादला होने से रुकी है कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक बुधवार रात एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने जिले में बड़ा फेरबदल किया। जिसमें मड़ावरा कोतवाली निरीक्षक प्रेम चंद्र को हटाकर उनके स्थान पर धर्मेंद्र सिंह को तैनात कर दिया। संभावना है कि इसके चलते बृहस्पतिवार को कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
क्या बोले जिम्मेदार..
युवती द्वारा पड़ोसी से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने वाले प्रकरण की जानकारी मिलने पर उसकी जांच कराई जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।-केशवनाथ, सीओ, मड़ावरा।