फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   MEMU train between Jhansi to Lalitpur and Bina will remain cancelled for one and a half months.

Lalitpur News: झांसी से ललितपुर और बीना के मध्य डेढ़ महीने निरस्त रहेगी मेमू ट्रेन

Sun, 21 Sep 2025 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
MEMU train between Jhansi to Lalitpur and Bina will remain cancelled for one and a half months.
- झांसी में नई गिट्टी रहित पटरी बिछाने के चलते लिया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। झांसी में प्लेटफार्म तीन पर नई गिट़्टी रहित पटरी बिछाने के काम के चलते झांसी से ललितपुर और ललितपुर से बीना के अलावा झांसी से खजुराहो, टीकमगढ़ के रास्ते ललितपुर तक चलने वाली मेमू ट्रेन दोनों ओर से डेढ़ महीने तक बंद रहेगी।


झांसी में नई पटरी बिछाने के चलते 25 नवंबर से आठ जनवरी यानी डेढ़ महीने तक ललितपुर आने वाली झांसी से ललितपुर तक चलने वालीं मेमू व अन्य ट्रेन निरस्त रहेंगी। इसके चलते 64616 झांसी-ललितपुर, 64615 ललितपुर-झांसी मेमू, 64618 ललितपुर-बीना मेमू, 64617 बीना-ललितपुर मेमू निरस्त रहेगी। इसके साथ ही 01821 झांसी से खजुराहो, टीकमगढ़ के रास्ते ललितपुर जाने वाली मेमू एवं 01822 ललितपुर से टीकमगढ़, खजुराहो होकर झांसी जाने वाली मेमू ट्रेन 25 नवंबर से आठ जनवरी के लिए निरस्त किया गया है। वहीं, ललितपुर में ठहराव वाली रक्सौल-उधना साप्ताहिक एक्सप्रेस भी दोनों ओर से 29 व 30 नवंबर से तीन व चार जनवरी तक निरस्त रहेगी। वहीं, ललितपुर में ठहराव वाली कई ट्रेनों को झांसी में कार्य के दौरान बदले रूट से निकाला जाएगा। इनमें 11078 जम्मूतबी पुणे एक्सप्रेस एक दिसंबर से पांच जनवरी तक बदले हुए मार्ग ग्वालियर से गुना, बीना के रास्ते चलेगी। जबकि 22129 तुलसी एक्सप्रेस 25 नवंबर से छह जनवरी तक और 22130 तुलसी एक्सप्रेस 26 नवंबर से एक जनवरी तक झांसी के रास्ते नहीं जाकर अपने बदले हुए रेल मार्ग टीकमगढ़, खजुराहो महोबा के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed