फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Memorandum given to DM regarding online presence

Lalitpur News: ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन

Sat, 13 Jul 2024 05:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Memorandum given to DM regarding online presence
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद शाखा ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन शुक्रवार को उप जिलाधिकारी सदर को दिया। जिसमें बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना ने बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में छात्र उपस्थिति पंजिका, मध्यांह भोजन पंजिका 25 जून से केवल डिजिटल रूप से ही करने और निरीक्षण पंजिका को छोड़कर अन्य सभी पंजिकाओं को 15 जुलाई से डिजिटल करने के आदेश दिए थे। ज्ञापन में संघ ने कर्मचारियों की भांति परिषदीय शिक्षक, अनुदेशकों, शिक्षा मित्रों व कर्मचारियों को अर्द्ध दिवस अवकाश किया जाए। अधिकांश विद्यालय दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। यहां सामान्य परिस्थितियों में निरंतर समय से पहुंचना एक बड़ी चुनौती है। ऐसे शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षा मित्रों व कर्मचारियों के विद्यालय में तीन दिन देरी से पहुंचने की दशा में उनका एक आकस्मिक अवकाश समायोजित करने की व्यवस्था लागू की जाए। शिक्षकों व कर्मचारियों के तीस अर्जित अवकाश या विशेष अवकाश अनुमन्य किए जाए। इसके साथ अन्य बिंदुओं पर भी समस्याएं बताई गईं और उनके समाधान होने के बाद ही ऑनलाइन उपस्थिति व डिजिटलाइजेशन व्यवस्था लागू करने पर विचार करने की बात कही गई। ज्ञापन के दौरान जिलाध्यक्ष मोहम्मद मुनीर, कोषाध्यक्ष मनोज किलेदार, जिला महामंत्री राजेश कुमार साध, शाहिद मंसूरी, बाबू सिंह राठौर, संतोष सुजान सिंह, खालिद खां सहित अन्य शिक्षकों के हस्ताक्षर बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed