{"_id":"65fcaa3781be8723b7015a14","slug":"membership-of-district-panchayat-member-from-thanwara-terminated-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-112182-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: थनवारा से जिला पंचायत सदस्य की सदस्यता समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: थनवारा से जिला पंचायत सदस्य की सदस्यता समाप्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला पंचायत सदस्य भवानी यादव को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मारपीट के आरोप में दोषी पाते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने शासन स्तर पर सदस्यता समाप्ति को लेकर पत्र लिखा था। राज्यपाल की संस्तुति पर जिला पंचायत सदस्य भवानी यादव की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। वह जिला पंचायत की थनवारा सीट से जिला पंचायत सदस्य थे।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने विगत दो दिसंबर को जिला पंचायत के वार्ड संख्या-5 थनवारा के सदस्य भवानी यादव को मारपीट के मामले में पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी। जिलाधिकारी ने आठ दिसंबर 2023 को जिला पंचायत सदस्य की सदस्यता समाप्त करने को लेकर शासन को पत्र लिखा था। शासन ने जिला पंचायत राज अधिनियम के अनुसार राज्यपाल से संस्तुति मांगी थी। अब राज्यपाल की संस्तुति पर जिला पंचायत सदस्य की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। इस संबंध में जिला प्रशासन को अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने पत्र जारी किया है। भवानी यादव समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश यादव के पुत्र हैं।