{"_id":"662438651a1734454a0a8d44","slug":"mehrauni-police-registered-a-case-of-dowry-harassment-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-113583-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: महरौनी पुलिस ने दर्ज किया दहेज उत्पीड़न का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: महरौनी पुलिस ने दर्ज किया दहेज उत्पीड़न का मामला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महरौनी पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम सिंगेपुर निवासनी सपना ने पुलिस को दी तहरीर में सुसरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उसने बताया कि ससुरालीजन उससे दहेज के रूप में रुपये की मांग कर रहे हैं। इंकार करने पर सभी लोग उससे गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। विगत 18 अप्रैल की रात करीब आठ बजे जब वह घर पर थी, तभी उसका पति राजकुमार पुत्र हरनारायण, सास ममता पत्नी हरनारायण, ससुर हरनारायण पुत्र गुमान, नंद कल्पना पत्नी अरविंद, देवरानी दीक्षा पत्नी दीपक, देवर दीपक पुत्र हरनारायण एकराय होकर आए और गालियां देने लगे। उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। उसके शरीर पर कई चोटें भी आई हैं। उसने मायकेवालों को घटना की जानकारी दी। मायके से उसका भाई और भाभी ससुराल पहुंची और ससुरालियों से शिकायत की तो ससुरालियों ने जान से मारकर फेंकने की धमकी दी। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।