फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mehak XI beat Kashyap XI by 70 runs

Lalitpur News: महक इलेवन ने कश्यप इलेवन को 70 रन से हराया

Wed, 31 Dec 2025 12:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Mehak XI beat Kashyap XI by 70 runs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। कस्बा बांसी में बीसीसी क्लब की ओर से टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मैच में महक इलेवन क्रिकेट क्लब और कश्यप इलेवन ब्रदर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें महक इलेवन की टीम ने 70 रन से जीत हासिल की।
महक इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 16 ओवर के मैच में 7 विकेट के नुकसान पर महक टीम ने 177 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। दिग्विजय ने अपनी टीम के लिए 69 रन एवं वरुण ने 42 रन की पारी खेली। जवाब में 178 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कश्यप इलेवन ब्रदर की टीम की स्थिति बेहद खराब रही और उनकी पूरी टीम 11वें ओवर में ही मात्र 107 रन पर सिमट गई। उसे 70 रन से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच का खिताब वरुण को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 42 रन बनाने और उन्हें 4 विकेट लेने पर दिया गया। मैच का शुभारंभ सांसद डॉ. अनुराग शर्मा सांसद ने किया और सभी खिलाड़ियों का परिचय जाना। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धा से खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार आता है। इस अवसर पर अजय पटैरिया, अशोक रावत, मुन्नालाल जैन, मनी दीक्षित, अर्जुन सिंह बुंदेला, अन्नू गोस्वामी आदि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed