फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   meena birthday

मीना दिवस पर स्कूलों में काटा केक

Fri, 25 Sep 2015 01:48 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Fri, 25 Sep 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
meena birthday

विज्ञापन
ललितपुर। परिषदीय स्कूलों में मीना का जन्म दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालयों में केक काटा गया। इस दौरान बच्चों ने न केवल ज्ञानपरक कहानियां सुनीं, बल्कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।



ब्लाक जखौरा अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनारी में मीना का जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया।  प्रधानाध्यापक  मुहम्मद अजमल खान ने मीना के किरदार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मीना एक ऐसी लड़की है, जिसके मन में उमंग, उल्लास, सहानुभूति व सहायता का भाव है। तोता उसका प्यारा दोस्त है। चौबीस सितंबर को मीना का जन्म दिन मनाया जाता है। मीना किरदार पर ही बारह कहानियां गढ़ी गई है, जो अंधविश्वास एवं रूढ़िवादिता के प्रति जागरूक करती हैं। इसके अतिरिक्त स्कूलों में मीना मंच का गठन किया जाता है, जिसका उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, जल एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता, आत्म सम्मान, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व का विकास व सहयोग की भावना को विकसित करना है। इस मौके पर मीना सुगमकर्ता प्रतिभा यादव, सीमा जैन, जाकिर खान, तारा तिवारी, नंदिनी, रामा, गेंदारानी, चंद्रवती, रजनी, अंजली, प्राची, प्रेरणा, बब्लू नीता, चांदनी, आरती, हरिश्चंद्र, बृजभान, रूबी, राखी, अंजना, दीपिका, अंजली, रचना, सावित्री, पिंकी, राहुल, नेहा, बुद्घप्रकाश, हीरो, रूपेश, योगेश, रोहित, प्रवेश, राजेंद्र आदि उपस्थित रहे। संचालन जाकिर खान ने किया।



वहीं, ब्लाक महरौनी प्राथमिक विद्यालय टपरन सुकाड़ी में रंगोली व गुब्बारों से सजाकर मीना का जन्म दिवस मनाया गया। प्रधानाध्यापक पुष्पेंद्र जैन ने मीना के जन्म दिवस पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सुरभि यादव, अध्यक्ष मीना, समीक्षा राजा, शबनम राजा, महक तिवारी, ज्योति राजा, कविता, प्रियंका, राजमणि, सुहानी राजा, राधा, शिवकुमारी, पूजा, ज्योति, तुलसा, अभिलाषा, एसएमसी अध्यक्ष मकुंद सिंह यादव, कोमल झां, गोलू, शिशुपाल यादव मौजूद रहे। संचालन किशन कुमार ने किया।



इसी तरह, ग्राम सिमरधा स्कूल में विनय ताम्रकार व प्राथमिक विद्यालय ग्राम वीघामहावत में मनीष जैन के निर्देशन में मीना का जन्म दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed