फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   medicin black marketing

दवा व उपकरणों समेत खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी पर जताई चिंता

Thu, 29 Apr 2021 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
medicin black marketing
ललितपुर। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल की टेली कांफ्रेंसिंग मीटिंग में कोविड से उपजे हालातों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान दवा व उपकरणों सहित खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी पर चिंता जाहिर की गई।
विज्ञापन

युवा जिलाध्यक्ष अभय चौबे ने बताया कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति के मामले में प्रशासन को प्राथमिकता देनी चाहिए। युवा जिला महामंत्री दीपक जैन ने कहा कि कोविड से हो रही मौत के मद्देनजर व्यापारियों को स्वत: लॉकडाउन पर विचार करना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इब्राहिम ने कहा कि कोरोना प्रोटोकोल से रेमडेसिविर को हटा देना चाहिए, इससे आम जनमानस में एक संदेश जाएगा कि यह कोई जादुई दवा नहीं है। आम नागरिकों को डाक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के साथ सहानुभूति और सम्मान पूर्वक बर्ताव करना चाहिए। जिस तरह से कई जगह तीमारदारों द्वारा हास्पिटल में स्टाफ से अभद्रता की जाती हैं, उसकी व्यापार मंडल निंदा करता है। नगर अध्यक्ष शैलेंद्र साहू ने बताया कि कुछ जगहों पर दवा व उपकरणों और खाद्य पदार्थों की काला बाजारी की जा रही है। व्यापार मंडल ऐसे लोगों के खिलाफ है। जिलाध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने कहा कि सभी प्रकार के रिटर्न भरने की तारीख को अविलंब बढ़ा देना चाहिए। कई वकील, अकाउंटेंट, मुनीम, कोरोना से पीड़ित हैं। कोरोना के कारण व्यापार चौपट होता जा रहा है। सरकार को मेरोटोरियम स्कीम लाकर बैंक की सभी प्रकार की ईएमआई को 6 महीने के लिए आगे बढ़ा देना चहिए। उन्होंने बिजली के बिल, हाउस टैक्स, वाटर टैक्स पर विलंब शुल्क स्थगित करने की भी मांग की है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुमित अग्रवाल व संचालन जिला महामंत्री आरिफ पठान ने किया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से प्रदीप साहू, मोहम्मद अमजद, जगदीश सेन, निक्की जैन, सुरेश ताम्रकार, शफीक राइन, सचिन नामदेव, रवि सोनी, राजेन्द्र ताम्रकार, इस्लाम साकी, मनीष सोनी, अर्जुन भोंसले, राजीव जैन, विकास सोनी, ब्रजेश ताम्रकार, करीम राइन, फूलचंद राय, पवन कुशवाहा, आनंद सोनी, रोशन सिंह, दीपक सोनी, विशाल राठौर, धर्मवीर सिंह, राकेश जैन आदि प्रमुख पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed