फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Medical units will reach every village, investigation can be done with advice

Lalitpur News: गांव-गांव पहुंचेगी मेडिकल यूनिट, सलाह के साथ हो सकेगी जांच

Thu, 13 Feb 2025 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Medical units will reach every village, investigation can be done with advice
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। आकांक्षात्मक ब्लॉक मड़ावरा अंतर्गत सुदूर क्षेत्रों में जल्द गांव-गांव अस्पताल पहुंचेगा। इसके लिए नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन चलाई जाएगी, जो ग्रामीणों की जांच के साथ उपचार मुहैया कराएगी। इस वैन में एक एमबीबीएस चिकित्सक, एलटी और स्टाफ नर्स तैनात रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए एक कंपनी से अनुबंध किया है। मार्च के पहले सप्ताह में वैन आने और संचालन शुरू होने की संभावना है। गांव-गांव स्वास्थ्य सेवा मिलने से इस ब्लॉक के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। उन्हें इलाज के लिए ब्लाॅक मुख्यालय तक नहीं आना होगा।
जिले के सबसे पिछड़े ब्लॉक मड़ावरा को आकांक्षात्मक की श्रेणी में रखी गया है। इस ब्लॉक के कई ग्राम अब भी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हैं। ग्रामीणों को उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि कई लोग झोलाछाप से उपचार कराने को मजबूर हैं। इनसे उपचार लेने पर कई बार हालत सुधरने के बजाय बिगड़ जाती है।
विज्ञापन

लेकिन, अब स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित क्षेत्रों में मोबाइल अस्पताल पहुंचेंगे। इसके लिए पांच नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जाएगा। इस वैन में पैथोलॉजी की सुविधा भी रहेगी, जिससे मौके पर ही रोग की जांच हो सके। मरीजों को परामर्श के साथ ही दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। गांव में ही उपचार मिलने से उन्हें ब्लॉक व जिला मुख्यालय नहीं आना होगा। अधिकारियों का कहना है कि मार्च के पहले सप्ताह में वैन मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चार न्यू पीएचसी में तीन पर नहीं हैं चिकित्सक : ब्लॉक के विभिन्न गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए चार नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुले हैं। वर्तमान में दो अस्पताल चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे हैं। एक अस्पताल के चिकित्सक का स्थानांतरण हो चुका है, लेकिन कार्य मुक्त न होने से सेवाएं दे रहे हैं।
---
नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट में होंगी ये सुविधाएं : नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट में एक एमबीबीएस चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट, एक लैब टेक्नीशियन व एक स्टॉफ नर्स तैनात रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर मरीजों की जांच भी होगी। मर्ज के आधार पर दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। पांच वैन होने से प्रत्येक गांव को सुविधा मिल सकेगी।

---
ब्लॉक की स्थिति एक नजर में
- ब्लॉक की आबादी - 1.73 लाख
- ग्राम पंचायत - 65
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- 01
- न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र - 04
---
आकांक्षात्मक ब्लॉक मड़ावरा में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए पांच नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जाएगा। मार्च के पहले सप्ताह तक ये आ जाएंगी। इसके बाद संचालन किया जाएगा।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article