फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Medical college's emergency will be upgraded, provision in the Union Budget

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी होगी अपग्रेड, केंद्रीय बजट में प्रावधान

Tue, 17 Mar 2026 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Medical college's emergency will be upgraded, provision in the Union Budget
- शासनस्तर पर कॉलेज प्राचार्यों की बैठक के बाद कार्ययोजना होगी तैयार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी को अपग्रेड किया जा रहा है, केंद्रीय बजट में इसका प्रावधान रखा गया था। अब शासनस्तर पर इसके लिए कार्ययोजना तैयार करने के लिए बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में संसाधनों की मौजूदगी व कमियों को दूर करने पर चर्चा होगी।
जिले के मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी सेवाओं को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। केंद्रीय बजट में इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रावधान किए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज की आपातकालीन व्यवस्था को अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। इससे गंभीर मरीजों को त्वरित और बेहतर उपचार मिल सकेगा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लंबे समय से सुविधाओं के विस्तार की मांग की जा रही थी, वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में प्रतिमाह 1500 से अधिक मरीज आ रहे हैं। केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य सेवाओं के सशक्तीकरण पर विशेष जोर दिए जाने के बाद अब इमरजेंसी विभाग में आधुनिक उपकरण, अतिरिक्त बेड, मॉनिटरिंग सिस्टम और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

डॉ. विशाल जैन का कहना है कि इमरजेंसी के अपग्रेड होने से सड़क दुर्घटना, गंभीर बीमारियों और अन्य आपात स्थितियों में आने वाले मरीजों को तत्काल बेहतर उपचार मिल सकेगा। साथ ही चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती भी बढ़ाई जा सकती है। मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी सेवाओं के सुदृढ़ होने से आसपास के जिलों से आने वाले मरीजों को भी राहत मिलेगी। अभी कई बार गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए झांसी या अन्य बड़े शहरों के अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इमरजेंसी सेवाओं का आधुनिकीकरण होने से समय पर उपचार मिलने से मरीजों की जान बचाने की संभावना भी बढ़ेगी। वहीं, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस योजना को जल्द लागू करने की दिशा में आवश्यक तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed