{"_id":"67acf3bffce8f360b90b1688","slug":"medical-college-lost-power-due-to-cable-fault-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-129522-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: केबल में फाल्ट से मेडिकल कॉलेज की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: केबल में फाल्ट से मेडिकल कॉलेज की बिजली गुल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार की रात बिजली गुल हो गई। ओपीडी परिसर सहित बुजुर्ग और सर्जिकल वार्ड में अंधेरा पसर गया। स्टॉफ को टॉर्च की रोशनी में उपचार करना पड़ा। मरीज भी परेशान रहे।
इन दिनों अस्पताल के भवन की मरम्मत की जा रही है। केबल व लाइटें भी लगाई जा रही हैं, लेकिन बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है। मंगलवार रात में ओपीडी परिसर के क्षेत्र की केबल में फाल्ट हो गया। इससे बुजुर्ग और सर्जिकल वार्ड की बिजली गुल हो गई। यहां भर्ती मरीज अंधरे में पलंग के पास ही ठहरे रहे। स्टॉफ ने एक घंटे तक बिजली न आने पर टॉर्च की रोशनी में उपचार किया। एक घंटे बाद बिजली आने पर मरीजों ने राहत की सांस ली।
-- -
मंगलवार रात केबल में फाल्ट होने से बिजली गुल हो गई थी। कर्मियों ने तत्काल मरम्मत कर सप्लाई को चालू किया।
- डॉ. विशाल जैन, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज