{"_id":"6761c26bf68c454a360f636e","slug":"medical-college-accused-of-demanding-money-for-operation-video-goes-viral-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-125907-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज : ऑपरेशन के लिए रुपये मांगने का आरोप, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज : ऑपरेशन के लिए रुपये मांगने का आरोप, वीडियो वायरल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के लिए मरीजों को गहने तक गिरवी रखने पड़ रहे हैं। ऐसे ही एक प्रकरण का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहे शख्स ने हाथ में फ्रैक्चर के ऑपरेशन के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है।
वायरल वीडियो में खुद को रामकिशन वंशकार बताने वाले शख्स ने बताया कि कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश में हुए सड़क हादसे में उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। जांच के लिए वह मेडिकल कॉलेज आया। चिकित्सक ने ऑपरेशन कराने की सलाह दी। आरोप है कि ऑपरेशन के लिए 15 हजार रुपयों की मांग की गई। रामकिशन ने बताया कि पैसे न देने की वजह से वह चार दिन से ऑपरेशन के लिए भटकते रहे। काफी मिन्नतों के बाद तीन हजार रुपये की छूट देते हुए 12 हजार देने को कहा गया। उसने गहने गिरवी रखकर रुपये जुटाए। हालांकि मरीज ने डर की वजह से किसी अधिकारी से इसकी शिकायत नहीं की। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।