फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mdavra tehsil launched tehsil

मडावरा तहसील का शुभारंभ तहसील

Sun, 12 Jul 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 12 Jul 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
   का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डा. चद्रपाल सिंह यादव व गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव के  आतिथ्य एवं जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसके साथ ही 11 जुलाई 2015 का दिन मड़ावरा के इतिहास के लिए विशेष हो गया। इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए विशाल जनसमूह मौजूद था। सांसद डा.यादव ने नवगठित तहसील भवन का फीता काट कर शुभारंभ किया। इस मौके पर चंद्रपाल सिंह ने कहा कि तहसील बनने से स्थानीय स्तर पर राजस्व से संबंधित समस्याओं का समाधान होगा एवं सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को मिलने लगेगा, जिससे उनका समय और धन की बचत होगी। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि चुनाव से पूर्व किए गए वायदे एक वर्ष में समाजवादी पार्टी की सरकार ने पूरे किए हैं। गरौठा विधायक दीप नारायण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड की गरीबी और पिछड़ेपन को देखते हुए पक्की सड़कों का निर्माण कराकर एवं लखनऊ से मड़ावरा तक ग्रामीण लोहिया बस सेवा उपलब्ध कराकर आवागमन को सुगम बनाने का काम किया है। मेधावी गरीब समुदाय के छात्रों को 17 लाख लैपटॉप वितरण किए हैं। किसानों के लिये नि:शुल्क सिंचाई व्यवस्था व 17 सौ करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर किसानों के हित में काम किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मड़ावरा क्षेत्र के पिछड़ेपन एवं आवश्यकताओं को देखते हुये मड़ावरा को तहसील बनाया है। जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार किसान हितैषी है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निंरजन, पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने भी संबोधित किया। सांसद ने इस मौके पर तहसील के सामने पौधा भी रोपा।  
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीएम मिथलेश कुमार त्रिवेदी, एसडीएम पूनम निगम, एसडीएम पाली रत्नाकर मिश्र, एसडीएम मड़ावरा रमेश चंद्र, जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव, बालकृष्ण नायक, फूलसिंह यादव, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, महेंद्र सिंह यादव, प्रमोद बड़ोनियां, गिरधारी यादव, गिन्नी राजा, ब्लाक प्रमुख गौरीशंकर सोनी, जिला पंचायत सदस्य पीयूष श्रीवास्तव, सपा ब्लाक अध्यक्ष शेर सिंह तोमर, रजऊ राजा, अशोक रावत, निर्भान सिंह यादव, करन पटेल, रामसिंह यादव, रणवीर यादव, मनोज खटीक, मुरली कुशवाहा, जाकिर खान, अशोक राजा, जगदीश यादव, शंकर सिंह, नोने राजा, वीर सिंह, सुशील सोनी, मुलायम सिंह सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। संचालन संजय पांडे एवं आभार ब्लाक प्रमुख मड़ावरा गौरीशंकर सोनी ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed