{"_id":"68ffc232fd9fcf7031094dbc","slug":"mathuradang-villagers-demand-ban-on-sale-of-illicit-liquor-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-145048-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मथुराडांग के ग्रामीणों ने की कच्ची शराब की बिक्री बंद करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मथुराडांग के ग्रामीणों ने की कच्ची शराब की बिक्री बंद करने की मांग
विज्ञापन
ललितपुर। गांव में धड़ल्ले से बिक रही कच्ची शराब के खिलाफ ग्राम मथुराडांग के ग्रामीण हाथों में तख्ती लेकर पुलिस कार्यालय पहुंचे।
उन्होंने ज्ञापन सौंपकर गांव में कच्ची शराब की बिक्री बंद कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि शराब से परिवार बर्बाद हो रहे हैं। जमीन-गहने बेचने तक की नौबत आ गई है।
थाना बार अंतर्गत ग्राम मथुराडांग निवासी महिलाओं के साथ 20-25 लोग सोमवार को नारेबाजी कर हाथों में तख्ती लेकर पुलिस कार्यालय पहुंचे। वह लोग गांव में कच्ची शराब की बिक्री बंद करने और बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उन्होंने एसपी को संबोधित ज्ञापन पुलिस कार्यालय में सौंपा। बताया कि गांव के कई लोग कच्ची शराब बेच रहे हैं। शराब पीने वाले लोग महिलाओं के जेवर गहने और घर का सामान तक बेच दे रहे हैं। महिलाओं को गाली देकर पिटाई करते हैं।
ज्ञापन में आरोप लगाया कि जब महिलाएं उलाहना देने के लिए जाती है तो शराब बेचने वाले उल्टे उन्हें गाली देकर जान से मारने की धमकी देते हैं। पत्र में यह भी बताया कि थाना पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। ज्ञापन में रेनका, भुवन देवी, रामसखी, रतीबाई, हीराबाई, रेखा, राजकुमारी, शीला आदि ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। संवाद