फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Maternal mortality rate decreased by 20 percent and infant mortality rate decreased by 15 percent.

Lalitpur News: मातृ मृत्युदर में 20 तो शिशु मृत्युदर में आई 15 फीसदी कमी

Thu, 21 Mar 2024 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Maternal mortality rate decreased by 20 percent and infant mortality rate decreased by 15 percent.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार तीन वर्ष में मातृ मृत्यु दर में 20 प्रतिशत तो शिशु मृत्युदर में 15 फीसदी की गिरावट आई है। इसके पीछे विभागीय योजनाओं की सफलता बताई जा रही है।
शासन ने मातृ व शिशु मृत्युदर में कमी लाने के लिए तमाम योजनाएं चला रखी हैं। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं को चिह्नित किया जाता है। इसके साथ ही अधिकारी व कर्मचारी समय-समय पर नियमित जांच व उपचार कराते हैं। आशाएं भी घर जाकर स्वास्थ्य की जांच करती रहती हैं। वहीं मातृत्व वंदना योजना में गर्भवती महिलाओं को सहायता राशि मुहैया कराई जाती है। परिणामस्वरूप मातृ व शिशु मृत्युदर में लगातार गिरावट देखी जा रही है।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021-22 में मातृ मृत्यु की संख्या 27 थी, जो वर्ष 2022-23 में घटकर 24 आ गई थी। अब 2023-24 में यह संख्या 22 पर आ गई है। इसी प्रकार शिशु मृत्युदर भी कम हुई है। 2021-22 में शिशु मृत्यु की संख्या 65 थी, जो 2022-23 में 60 हो गई थी। वित्तीय वर्ष 2023-24 में यह संख्या 56 तक आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसका असर नजर आ रहा है। तीन वर्ष में उल्लेखनीय सफलता मिली है।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed