फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three lakh cusecs of water released from Matatila, roads closed in many places due to waterlogging

Lalitpur: माताटीला से छोड़ा गया तीन लाख क्यूसेक पानी, जलभराव के चलते कई जगह रास्ते बंद

Mon, 22 Aug 2022 01:00 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2022 01:00 AM IST
सार

बांधों में पानी की मात्रा बढ़ने पर रविवार को माताटीला बांध के बीस गेट खोलकर तीन लाख क्यूसेक पानी की निकासी की गई। वही शहजाद बांध से भी पानी की निकासी तेज हो गई। बांध से पानी छोड़े जाने की सूचना पर भारी संख्या में सैलानी पहुंचे।

विज्ञापन
Three lakh cusecs of water released from Matatila, roads closed in many places due to waterlogging
चीरा से बार को जाने बाले शहजाद नदी पर बने पुल के रास्ते में फसी जल कुंभी - फोटो : LALITPUR

विस्तार

जिले में शनिवार शाम हो रही बारिश के चलते क्षेत्र में हर जगह पानी ही पानी नजर आने लगा है। बारिश का असर जिले के तीनों बांधों पर लगातार जारी है। जिसके चलते बेतवा नदी फिर उफान पर है। बांधों में पानी की मात्रा बढ़ने पर रविवार को माताटीला बांध के बीस गेट खोलकर तीन लाख क्यूसेक पानी की निकासी की गई। वही शहजाद बांध से भी पानी की निकासी तेज हो गई। बांध से पानी छोड़े जाने की सूचना पर भारी संख्या में सैलानी पहुंचे।
विज्ञापन


सावन माह में जनपद में काफी कम बारिश होने से किसान काफी परेशान था। भादों माह के पहले सप्ताह में भी बारिश कम हुई थी। लेकिन शनिवार शाम को शुरू हुई बारिश ने पूरे क्षेत्र में पानी पानी कर दिया। बांध, तालाब, कूप और पोखरों में पानी का स्तर बढ़ गया। वहीं नदी नाले उफान पर हैं।
विज्ञापन


जलभराव के चलते कई जगह रास्ते बंद हो गए। रविवार को माताटीला बांध के 20 गेटों को खोलकर बारह फीट की ऊंचाई तक खोलकर तीन लाख क्यूसेक पानी की निकासी की गई। वही माताटीला बांध से पानी छोड़े जाने के कारण सुकुवा ढुकुवा बांध से भी पानी की तेज निकासी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed