{"_id":"66db556bcef2ab07a90f80a6","slug":"master-plan-town-planner-team-camped-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-120441-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"महायोजना : टाउन प्लानर टीम ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महायोजना : टाउन प्लानर टीम ने डाला डेरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महायोजना में करीब 888 आपत्तियां आई हैं। इन आपत्तियों को सूचीबद्ध करने के लिए प्रशासन ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। नक्शा बनाने वाली टीम व टाउन प्लानर टीम ने डेरा डाल लिया है। यह टीम महायोजना 2031 में आई आपत्तियों का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण करेगी।
यह समिति शिकायतों की प्रकृति के आधार पर उन्हें सूचीबद्ध करेगी। इसके बाद ऐसी शिकायतों को चिह्नित किया जाएगा, जो किसी विशेष स्थान की हैं। महायोजना में 1554 हेक्टेयर का शहरी विस्तार किया जाएगा। पिछली महायोजना में भी इतना ही एरिया शामिल किया गया था। महायोजना का नक्शा तैयार करने वाली कंपनी सिटी याॅनो डी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड व टाउन प्लानर झांसी से दो सदस्यीय टीम आई है। कंपनी से अर्बन प्लानर अंशुमाला बाजपेयी, अपर्णा रावत, टाउन प्लानर कार्यालय से अपर सांख्यिकी अधिकारी आदित्य भारद्वाज, सहायक सांख्यिकी अधिकारी अविनाश कुमार सिंह शामिल हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
महायोजना 2031 पर जो आपत्तियां आई हैं, उन्हें चिह्नित कर निस्तारण करने के लिए नक्शा निर्माता एवं टाउन प्लानर कार्यालय से टीम आ गई है।
अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी।