फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Marksheet distributed in secondary schools

माध्यमिक विद्यालयों में बांटे गए अंक पत्र

Fri, 01 Apr 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Marksheet distributed in secondary schools
school, lalitpur news - फोटो : demopic
ललितपुर। राजकीय बालिका इंटर कालेज ललितपुर के प्रांगण में कक्षा एक से ग्यारह तक का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। प्रधानाचार्य व शिक्षक अभिभावक एसोसिएशन के अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से मेधावी छात्राओं का सम्मान किया।
विज्ञापन


विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली कक्षा तीन की छात्रा नैना साहू ने कक्षा एक से तीन तक सर्वाधिक 88 प्रतिशत अंक हासिल किए। कक्षा सात की पूजा यादव ने कक्षा छह से आठ तक सर्वाधिक 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। कक्षा नौ में सर्वाधिक 85 प्रतिशत अंक साधना पटेल और कक्षा 11 में सर्वाधिक 71 प्रतिशत अंक शिवानी यादव ने प्राप्त किए। कक्षा एक से आठ तक शत- प्रतिशत रिजल्ट रहा, जबकि कक्षा नौ में 96 प्रतिशत व कक्षा 11 में 98 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण रही। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य पूनम मलिक व पीटीए अध्यक्ष रईस खान ने छात्राओं को पारितोषिक वितरित किए गए। इस दौरान कालेज की वरिष्ठ प्रवक्ता सुमनबाई जैन व जाकिया खान को उनकी सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य पूनम मलिक ने उन्हें तिलक व माला पहनाकर विदाई दी। उन्होंने कहा कि सुमनबाई जैन ने विद्यालय में कई वर्षों तक प्रधानाचार्य पद संभाला। इसके बाद राजकीय हाईस्कूल में भी प्रधानाचार्य पद को सुशोभित किया। इस मौके पर अर्पिता जैन, मंजूषा श्रीवास्तव, ऊषा अंसारी, शकुंतला सैनी, रागिनी चौधरी आदि स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्राथमिक विद्यालय कन्या खितवांस में बीएसए एसपी यादव के मुख्य आतिथ्य में बच्चों को परीक्षाफल वितरित किए गए। कक्षा पांच में पूजा कुुशवाहा ने प्रथम, रौनक कुशवाहा ने द्वितीय व सपना कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीएसए ने अपने उद्बबोधन में बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक प्रीति विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान वंदना राजा, अजरा खान, सुनीता गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।


पूर्व माध्यमिक विद्यालय खजुरिया में खंड शिक्षा अधिकारी एनएल शर्मा, एबीआरसी आलोक श्रीवास्तव, संकुल प्रभारी शैलेष सोनी की मौजूदगी में अंक पत्रों का वितरण किया गया। इस मौके पर दिनेश पिपरइया, अकील अहमद, धर्मेंद्र वर्मा, सनत जैन, अकरम अहमद आदि उपस्थित रहे।
प्राथमिक विद्यालय बिरधा में खंड विकास अधिकारी ज्योतिरानी कौशिक व एबीआरसी प्रशांत राजपूत की मौजूदगी में अंक पत्रों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed