फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Four solar power plants with a total capacity of 1,077 MW will be set up in the district.

Lalitpur News: जिले में 1077 मेगावाट क्षमता के चार सोलर पावर प्लांट होंगे स्थापित

Sun, 23 Aug 2026 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Four solar power plants with a total capacity of 1,077 MW will be set up in the district.
ललितपुर। जनपद के तालबेहट के पवा क्षेत्र में जहां टुस्को कंपनी द्वारा छह सौ मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापित करने जा रही है, वहीं अब टेरा क्लीन, टोरेंट और हिंदुस्तान पावर कंपनी द्वारा भी यहां कुल 477 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसके लिए कंपनियों ने प्लांट स्थापना का कार्य शुरू भी कर दिया है। इस प्रकार जनपद में अब एक हजार मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापित हो सकेगा, जो जनपद में अब तक का सबसे बड़ा सोलर प्लांट होगा।
विज्ञापन

जिले की तालबेहट तहसील के पवा सहित नौ गांवों में 600 मेगावाट क्षमता का अल्ट्रा मेगा रिन्यूएबल एनर्जी पावर पार्क बनाया जा रहा है। इस परियोजना के लिए लगभग 2,600 एकड़ में से 2300 एकड़ जमीन लीज पर ले ली गई है। यह सोलर पावर प्लांट टुस्को कंपनी द्वारा स्थापित किया जा रहा हैं और इसमें लगभग चार हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। वहीं तालबेहट क्षेत्र में ही टेरा क्लीन कंपनी द्वारा 27 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसके लिए भी जमीन चिह्नित होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जबकि टोरेंट कंपनी द्वारा भी 150 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जा रहा है, यह प्लांट लगभग सौ एकड़ जमीन पर स्थापित किया जा रहा है। वहीं हिंदुस्तान पावर कंपनी की ओर से भी जनपद में तीन सौ मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसके लिए जमीन फाइनल हो गई है और इसको स्थापित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस प्रकार तालबेहट क्षेत्र में टुस्को, टेरा क्लीन, टोरेंट और हिंदुस्तान पावर कंपनी द्वारा जनपद में कुल 1,077 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इससे जनपद ग्रीन एनर्जी का हब बनता जा रहा है।
विज्ञापन

---------
आठ सोलर प्लांट से हो रहा 90.92 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन
जनपद में महरौनी क्षेत्र के ग्राम पठा विजयपुरा, बारचौन, महरौनी खुर्द व अमरपुर में खड़ोवरा व जाखलौन पंप केनाल पर कुल 90.92 किलोवाट क्षमता के आठ सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित किए गए हैं, जिनसे सौर ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जनपद सौर ऊर्जा हब की ओर अग्रसर है। जिले में बड़े सोलर प्लांट पर काम चल रहा है। तालबेहट के पवा में 600 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट पर काम हो रहा है। टुस्को कंपनी को 2600 एकड़ के सापेक्ष 2300 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई है। टोरेंट कंपनी 150 मेगावाट, टेरा क्लीन 27 मेगावाट और टोरेंट की ओर से 150 मेगावाट सोलर पावर प्लांट लगाया जाएगा। जबकि हाईड्रोजन प्लांट भी प्रस्तावित है, जो प्रक्रिया में है।
-अतहर जमाल, उपायुक्त उद्योग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed