{"_id":"5eb1aa6f8ebc3e907d08282b","slug":"market-open-socila-distansing-avoided-lalitpur-news-jhs166070849","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार खुले, उमड़े लोग, सोशल डिस्टेंसिंग पर ध्यान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार खुले, उमड़े लोग, सोशल डिस्टेंसिंग पर ध्यान नहीं
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंस नहीं रखा जा रहा ख्याल मेडिकल व किताबों की दुकान पर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। डीएम द्वारा लॉकडाउन के तृतीय चरण में शर्तों के साथ बाजार खोलने की दी गई अनुमति के साथ ही बाजार में भीड़ दिखी है। कपड़ा बाजार में बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी करते रहे। कटरा बाजार में भी ग्राहकों की आवाजाही रही।
बाजार में कई दुकानों पर खरीदारी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की कमी दिखी तो कई ग्राहक बगैर मास्क के घूमते रहे।
डीएम योगेश कुमार शुक्ल ने विभिन्न दुकानों के संचालन के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इनमें टाइल्स, हैंडपंप, सेनेटरी, सरिया, लोहा, पेंट्स की दुकानें, गुम्मा (ईंटें) बजरी, सीमेंट, ऑप्टीशियन, गैस, चूल्हा रिपेयरिंग, हवा पंक्चर टायर ट्यूब, लकड़ी, कोयला और पत्थर की टालें, ऑटोमोबाइल्स पार्ट्स एवं सर्विस सेंटर, टॅायर की दुकानें, कंप्यूटर, फोटो स्टेट, मोबाइल, मोबाइल रिपेयरिंग, प्रिंटिंग प्रेस, टेंट हाउस, वैल्डिंग एवं खराद मशीनों की दुकानें साप्ताहिक बन्दी को छोड़कर प्रत्येक दिन प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेंगी। कपड़े की दुकानें (रेडीमेड कपड़ा, साड़ी, कपड़ा, फैंसी स्टोर) साप्ताहिक बंदी को छोड़कर मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को 11 बजे से पांच बजे तक खुली रहेंगी। सोना-चांदी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, घड़ी, बर्तन, जनरल स्टोर, कांच की चूंड़ियां, जूते की दुकान, क्राकरी की दुकानें साप्ताहिक बंदी को छोड़कर सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक खुली रहेंगी। साप्ताहिक बंदी होने पर उसके स्थान पर रविवार को प्रतिष्ठान खोले जाएंगे।
इन निर्देशों के क्रम में मंगलवार की सुबह से विभिन्न बाजारों में कपड़ा की दुकानें व अन्य व्यवसायिक गतिविधियां प्रारंभ हो गई। कटरा बाजार व साड़ी बाजार में चहल-पहल रही। घंटाघर के आसपास हाथ ठेला दुकानदार भी ग्राहकी करते रहे। लंबे समय से ठप पड़े व्यापार के खुलने से दुकानदार खुश नजर आए। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने भ्रमण के दौरान माइक के माध्यम से लोगों को सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क के लिए जागरूक किया।