{"_id":"5919fa974f1c1b8702f2302d","slug":"market-jams-stops-all-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार का जाम, रोक देता है सारे काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार का जाम, रोक देता है सारे काम
Updated Tue, 16 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
jam, lalitpu news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। वार्ड नंबर 19 सुभाषपुरा में पेयजल, अतिक्रमण और गंदगी की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। यहां आए दिन लगने वाला जाम राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। पालिका प्रशासन ने पार्किंग की व्यवस्था नहीं की है। ऐसे में बाजार पहुंचने वाले लोग अपने वाहन जहां तहां खड़े कर देते हैं। जो जाम की वजह बनते हैं।
नगर का चौबे मार्केट बिजली के उपकरण मिलने का सबसे बड़ा स्थान माना जाता है। यहां बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी करने पहुंचते हैं। पूरे दिन लोगों की आवाजाही बनी रहती है। बाजार में दुकानदारों द्वारा सामान सड़क तक फैला लेने से निकलने तक की जगह नहीं बचती है। ग्राहक दुकानों के सामने अपने वाहन खड़े करते हैं, जो जाम की वजह बन जाते हैं। ऐसे ही हालत प्रधान डाकघर के सामने इलेक्ट्रॉनिक बाजार, सुभाष बाजार और नझाई बाजार की जूता-चप्पल लाइन का है। नगर पालिका प्रशासन ने नगर के महत्वपूर्ण बाजारों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं की है। वहीं, दुकानदारों ने सड़क तक सामान फैलाकर अतिक्रमण कर लिया। यहां आने वाले खरीदार जहां जगह मिलती है वहां अपने वाहन खड़े कर देते हैं। आड़े-तिरछे वाहन खड़े होने से जाम की समस्या खड़ी हो जाती है। जल स्तर नीचे जाने से अवधेश कुमार शुक्ला के मकान के पास लगे हैंडपंप में पानी कम निकलने लगा है। सुबह आधे घंटे के लिए जलापूर्ति होती है। ऐसे में कई परिवारों को पानी नहीं मिल पाता है। तलैयापुरा के ट्रांसफार्मर का चबूतरा ही दरक गया है। सुभाषपुरा, साड़ी लाइन, महावीर प्याऊ के पास के दुकानदारों के लिए प्रसाधन की समस्या बनी हुई है। साफ-सफाई न होने से कचरा फैला हुआ है। जूता चप्पल बाजार में बना मूत्रालय गंदा है तो नझाई बाजार में बने मूत्रालय की एक दीवार ढह चुकी है।
यह हुए निर्माण
चंद्रशेखर उद्यान में फुटपाथ चौड़ीकरण कार्य, नझाई बाजार के पास पार्क में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति स्थापना, सुपर मार्केट में महाराजा अग्रसेन, समाजसेवी ज्ञानचंद्र अलया की मूर्ति स्थापना, एलआईसी बिल्डिंग के पीछे पार्क निर्माण, सुपर मार्केट के पीछे रोड निर्माण, जगदीश मार्केट में सीसी रोड व नाली निर्माण, राजर्षि पुरूषोत्तम दास टंडन पुस्तकालय एवं वाचनालय में फर्नीचर, सब्जी मंडी में सीसी निर्माण आदि शामिल है।
विज्ञापन
......
प्रमुख व्यक्तित्व
समाजसेवी सत्यनारायण बबेले, अशोक रिछारिया एडवोकेट, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. जनक किशोरी शर्मा का आवास है।
......
पहचान
सुपर मार्केट, चंद्रशेखर उद्यान पार्क, आजाद बाल क्रीड़ा स्थल, महावीर प्याऊ है।
.....
ये हैं मुहल्ले
सुभाषपुरा, अजीतापुरा, तलैयापुरा, नझाई बाजार शामिल है।
अन्य वार्डो के मुकाबले ज्यादा सोलर लाइटें लगाई गई हैं। वहीं, स्वच्छ भारत मिशन के तहत चालीस शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। बच्चों के लिए पार्क को विकसित कराया गया है। करीब चार हैंडपंप खराब चल रहे हैं। सूचना देने के बाद भी हैंडपंप नहीं सुधारे जाते हैं। महिला मूत्रालय का प्रस्ताव रखा था लेकिन भूमि की कमी के चलते इसका निर्माण नहीं कराया जा सका है।
- ममता तिवारी, पार्षद
आवारा सांडों के विचरण से हर समय डर बना रहता है। बच्चों को अकेला भी नहीं छोड़ सकते हैं, साथ ही बाजार में जाते समय भी सांड़ के हमले का अंदेशा बना रहता है। लोगों ने नगर पालिका परिषद से कई बार आवारा जानवरों को पकड़ने की मांग की, लेकिन अब तक हुआ कुछ नहीं। बाजार में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किए लोगों पर प्रशासन ने कार्रवाई कर अच्छा किया है।
- रिचा निगम
पेयजल है बड़ी परेशानी
सुभाषपुरा में साठ साल पुरानी ढाई से तीन इंच की पाइप लाइन पड़ी है। इससे पेयजल की समस्या बनी रहती है। यदि चार से छह इंच की पाइप लाइन बिछा दी जाए तो इस समस्या का निदान हो सकता है। बाजार में अतिक्रमण पसरा है। इसके स्थाई समाधान की आवश्यकता है। इसमें दुकानदार प्रशासन का सहयोग करने के लिए तैयार हैं। बशर्ते प्रशासन भेदभावरहित कार्रवाई करे।
- भरत श्रीवास्तव
खुद कर लेता हूं नाली साफ
घर के आसपास सड़क व नाली की सफाई नहीं हो रही है, इसलिए वह स्वयं व कर्मचारी के सहयोग से गली को साफ-सुथरा रखते हैं। लेकिन, मुहल्ले के लोगों का सहयोग नहीं मिलता है। लोग जहां तहां कूड़ा फेक देते हैं। यदि सफाई कर्मी नियमित आए तो उन्हें नाली साफ करने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी।
- संतोष कुमार डोडवानी