{"_id":"66a09ac73ecc27a4260cef9d","slug":"many-trains-were-affected-for-four-hours-due-to-rain-water-on-dhaura-railway-track-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: धौर्रा रेलवे ट्रैक पर पानी आने से मालगाड़ी सहित 22 ट्रेनें चार घंटे तक रही प्रभावित, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: धौर्रा रेलवे ट्रैक पर पानी आने से मालगाड़ी सहित 22 ट्रेनें चार घंटे तक रही प्रभावित, यात्री परेशान
Wed, 24 Jul 2024 11:40 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:40 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर यात्री परेशान
- फोटो : अमर उजाला
ललितपुर से बीना के बीच धौर्रा स्टेशन के ट्रैक पर बारिश का पानी भर जाने से अप रूट की झांसी से भोपाल जाने वाली 16 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। रेलवे प्रशासन के मुताबिक, बुधवार सुबह 5.30 बजे 9.30 बजे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। वहीं, छह मालगाड़ी भी प्रभावित रही। इन गाड़ियों को धीमी गति से निकाली गई। करीब 22 ट्रेनें इस वजह से प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
ललितपुर में हुई मूसलाधार बारिश, सड़कें लबालब
ललितपुर में बुधवार को हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली वहां सड़कें पानी से लबालब हो गई। सुबह करीब 5 बजे से हो रही बारिश के चलते निजी स्कूलों की छुट्टी का मैसेज जारी कर दिया गया। जबकि परिषदीय स्कूलों में शिक्षक तो आए लेकिन बच्चे नहीं पहुंचे।
विज्ञापन