फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Man's nature should be as sweet as sugar: Acharya Humilsagar

मनुष्य का स्वभाव शक्कर के समान मीठा होना चाहिए : आचार्य विनम्रसागर

Tue, 13 Feb 2024 02:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Man's nature should be as sweet as sugar: Acharya Humilsagar
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। जैन मुनि आचार्य विनम्रसागर महाराज ने कहा कि जमीन पर नींबू का रस गिर जाए तो एक भी चींटी नहीं आती, लेकिन चासनी गिर जाए तो हजारों चींटी आ जाएंगी। वैसे ही मनुष्य का स्वभाव यदि मीठा होगा तो वह हजारों लोगों के दिलों पर राज करेगा। हमारा बुरा स्वभाव ही जीवन को अटकाता है। वह प्रागैतिहासिक तीर्थ क्षेत्र नवागढ़ में धर्मसभा में बोल रहे थे।
ब्लॉक महरौनी के प्रागैतिहासिक तीर्थ क्षेत्र नवागढ़ में आचार्य विनम्रसागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में चल रहे समवसरण महामंडल विधान में प्रतिष्ठा निर्देशक ब्रह्मचारी जय निशांत भैया, ब्रह्मचारी सुरेश मलैया इंदौर, पंडित मनीष जैन टीकमगढ़ द्वारा समस्त धार्मिक क्रियाएं कराई जा रही हैं। सुबह शांतिधारा अभिषेक किया और दोपहर में विधान एवं दिग्विजय यात्रा निकाली गई। इस दौरान तीर्थक्षेत्र कमेटी के सनत कुमार जैन एडवोकेट, महामंत्री वीर चंद्र जैन नेकौरा, राकेश जैन, अशोक मैनवार, धीरेंद्र सिंघई, विमल मुनीम साहब, प्रसन्न जैन, आनंदीलाल, पंडित इंद्र कुमार, अशोक बैसा, नरेंद्र मैनवार, सोमचंद्र जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-----------
चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
पंडित गुलाबचंद पुष्प के जन्म शताब्दी समारोह में आयोजित चिकित्सा शिविर में 18 मरीजों के नेत्रों का आपरेशन कराया गया। मुख्य अतिथि टीकमगढ़ के विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला रहे। अध्यक्षता डॉक्टर हीरालाल जैन झांसी ने की। शिविर में नेत्र रोग एवं समस्त रोगों के उपचार किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
गुरुकुलम की बिल्डिंग का हुआ शिलान्यास
प्रचार मंत्री डॉ. सुनील संचय ने बताया कि ज्ञानस्वस्त्यम नवागढ़ गुरुकुलम के नवीन भवन का शिलान्यास आचार्य विनम्र सागर ससंघ के सान्निध्य में किया गया, जिसमें राकेश जैन, संतोष जैन, सुनील जैन, शिखरचंद, राजकुमार, जय निशांत, प्रदीप कुमार जैन, दामोदर प्रसाद, लालचंद शास्त्री, बाबूलाल मैनवार ने ध्वजारोहण कर शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed