फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Manoj and killed Shobha won the 100 meter race

100 मीटर दौड़ में मनोज व शोभा ने मारी बाजी

Sat, 13 Feb 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 13 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Manoj and killed Shobha won the 100 meter race
ललितपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में जनपदस्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 100 मीटर दौड़ में मनोज व शोभा ने बाजी मारी।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में मनोज प्रथम, प्रद्युम्न द्वितीय, चाली तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, महिला वर्ग में शोभा ने प्रथम, बबीता ने द्वितीय व स्वाती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 सौ मीटर दौड़ में मनोज प्रथम, चाली यादव द्वितीय व मनमोहन तृतीय रहे।
विज्ञापन


महिला वर्ग में राजेश राजा प्रथम, पूजा सेन द्वितीय व शोभा ने तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया। 400 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में जयहिंद ने प्रथम, देशराज ने द्वितीय व अरसद अली ने तीसरा स्थान  प्राप्त किया। वहीं, महिला वर्ग में चंद्रेश राजा प्रथम, प्रियंका द्वितीय, राजेश राजा तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


800 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में अवधेश प्रथम, चाली यादव द्वितीय, जाहर तृतीय रहें। महिला वर्ग में चंद्रेश राजा प्रथम, सोनिया द्वितीय व राजदा बानो तृतीय तथा 1500 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में अवधेश प्रथम, शैलेंद्र द्वितीय व जितेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में सोनम प्रथम, चंद्रेश राजा द्वितीय व सोनिया ने तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया। इसके अलावा लंबी कूद के पुरुष वर्ग में मनोज यादव प्रथम, मनोज बिरधा द्वितीय, नीरज तृतीय एवं महिला वर्ग में शोभा प्रथम, राजदा बानो द्वितीय व कला तृतीय स्थान पर रहीं।

ऊंची कूद के पुरुष वर्ग में राकेश प्रथम, मृगेंद्र राजा द्वितीय, अरसद तृतीय तथा महिला वर्ग में सोनम प्रथम, मनीषा द्वितीय व राजदाबानो तृतीय स्थान पर काबिज रहे। वहीं, डिस्कस थ्रो के पुरुष वर्ग में प्रद्युम्न प्रथम, बृजेंद्र द्वितीय, ध्रुवप्रताप तृतीय व महिला वर्ग में प्रियंका प्रथम, शोभा द्वितीय व राजेश राजा तृतीय रहीं।

वालीबॉल के पुरुष वर्ग में महरौनी टीम विजेता, तालबेहट टीम उप विजेता, महिला वर्ग में तालबेहट टीम विजेता, बार टीम उप विजेता, कबड्डी के पुरुष वर्ग में संजू यादव की टीम विजेता, अरसद अली की टीम उप विजेता, महिला वर्ग में प्रियंका की टीम विजेता, शोभा की टीम उप विजेता, भारोत्तोलन के पुरुष वर्ग में मृगेंद्र प्रताप प्रथम, उद्यम द्वितीय, प्रद्युम्न तृतीय, महिला वर्ग में राजेश राजा प्रथम, सीता द्वितीय, शारदा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, कुश्ती के पुरुष वर्ग में ध्रुव राजा प्रथम, मनोज यादव द्वितीय, मृगेंद्र तृतीय तथा महिला वर्ग में हरेंद्र राजा प्रथम, प्रतिक्षा द्वितीय व शारदा तृतीय स्थान पर रहीं।

 
समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला सेवायोजन अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे, विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक मत्स्य विजयपाल, श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजकुमार व उप क्रीड़ा अधिकारी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर राजीव कुमार उपाध्याय, वीरभद्र भारती व गोविंददास आदि उपस्थित रहे। आभार जिला युुवा कल्याण अधिकारी बृजेंद्र कुमार ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed