{"_id":"6797da4fa0d89db97b0c671e","slug":"manguva-and-avni-team-victorious-in-t20-league-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-128448-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: टी 20 लीग में मनगुवा और अवनी टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: टी 20 लीग में मनगुवा और अवनी टीम विजयी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में समाजसेवी हरि हरनारायण चौबे की पुण्य तिथि पर आयोजित मैच में डायमंड क्लब एवं मनगुवा वारियर्स के मध्य मुकाबला हुआ। मनगुवा वारियर्स ने धमाकेदार जीत दर्ज की। दूसरे मैच में जेवी चैंपियन टीम को हराकर अवनी ने 65 रन से मैच जीत लिया।
मनगुवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 193 रन बनाए। 42 गेंद में 81 रन जेपी सिंह, रवि ने 33 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायमंड रायल मात्र 31 रन पर सिमट गई। मनगुवा वारियर्स ने 161 रन के भारी अंतराल से जीत दर्ज की। दूसरा मैच अवनी एवं जेवी चैंपियन के मध्य खेला गया। अवनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया। नदीम ने 45 गेंद में 114 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के एवं 10 चौके लगाए। पार्थ चौधरी ने शानदार 51 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेवी चैंपियन के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते गए। सुनील पुरोहित एवं पुष्पेंद्र राजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचाया। पुष्पेंद्र राजा ने 65 का योगदान दिया। अवनी ने 65 रन से मैच जीत लिया। इस दौरान पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, पूर्व एमएलसी तिलकचंद अहिरवार, अशोक रावत, कौस्तुभ चौबे, राजीव बबेले, अनूप मोदी, अध्यक्ष शत्रुघन यादव, बृज बिहारी मिश्रा आदि मौजूद रहे।