फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mangal Kalash Yatra of Panchkalyanak Festival was taken out in a panoramic way

Lalitpur News: नयनाभिराम निकाली पंचकल्याणक महोत्सव की मंगल कलश यात्रा

Sat, 28 Jan 2023 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mangal Kalash Yatra of Panchkalyanak Festival was taken out in a panoramic way
ललितपुर। मज्जिनेंद्र जिनबिंब बड़े बाबा अभिनंदानाथ त्रिकाल चौबीसी, रजतमयी चौबीसी नंदीश्वर सहस्रकूट गुफामय कल्पवृक्ष मानस्तंभ जिनबिंब का शाही पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शनिवार को नगर में आगाज हुआ। महामहोत्सव की भव्य कलश यात्रा अभिनंदनोदय तीर्थ से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर में स्टेशन रोड स्थित अभिनंदनोदय तीर्थ से मंगल कलश शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। इसमें जहां दिव्य घोषों की धूम रही वहीं महिला मंडल केसरिया ध्वज पताकाएं लेकर आगे-आगे चल रहीं थीं। प्रतिष्ठा महोत्सव में महापात्र माता पिता की भूमिका में कल्पना राजेंद्र जैन थनवारा राजदरबार की अनुपम झांकी विशेष वाहन में सुसज्जित रही। जबकि हाथी पर ध्वज पताकाएं लिए प्रतिष्ठा महोत्सव के सौधर्म इंद्र सुमन स्वतंत्र मोदी, धनकुबेर सुधा अशोक जैन दैलवारा, महायज्ञनायक रचना संजीव जैन सीए रहे।
विज्ञापन

कलश यात्रा में महिलाएं जैन ध्वजा के रंग में लाल पीली सफेद हरे रंग के वस्त्रों में चल रही थी। वायु शुद्धि, जल शुद्धि, मांगलिक द्रव्य क्षेपण, रंगोली क्षेपण करते हुए महिलाओं के समूह शोभायात्रा में आकर्षण के केंद्र रहे। उनके पीछे छत्री टीम, भक्तांमर महिला मंडल, प्रतिभा स्थली पेरेंटस ग्रुप धूप घट में समर्पित करते हुए चल रहीं थीं। सोलह सलाखा बच्चे गुलदस्ता टीम के साथ और पीछे चल रहे थे। शोभायात्रा में पांच पापों की झांकी, विद्या गुरु मंडल का गरवा, छह ऋतुओं के पेड़, डंबल नृत्य नीली श्राविका मंडल पाठशाला के बच्चों का प्रदर्शन, जोशाना समैया मंडल, पाठशाला की बहनों का प्रदर्शन, वर्द्धमान महिला संभाग, धूमर बालिका मंडल के साथ दयोदय म्यूजिकल ग्रुप एवं दिव्य घोष के स्व्यं सेवक मंगल गान कर रहे थे। इंद्र-इंद्राणियों के बाद 32 चंवर लेकर श्रावक चल रहे थे। शोभायात्रा में श्रीजी को रथ में विराजित कर इंद्रगण थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा वर्णी चैराहे से होते हुए तुवन चौराहा, सदर कांटा से होते हुए चकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजन स्थल अयोध्यापुरी पहुंची।। उसके आगे मुनि सुधा सागर महाराज अपने संघस्थ मुनि पूज्य सागर महाराज, एलक धैर्य सागर महाराज, क्षुल्लक गंभीर सागर महाराज के साथ चल रहे थे। प्रतिष्ठा महोत्सव में यज्ञनायक एवं अन्य प्रमुख पात्र विशेष वाहन बघ्घियों में चल रहे थे। अयोध्यापुरी में मंगल कलश यात्रा की अगुवाई जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, प्रबंधक मोदी पंकज जैन, कोमल चंद दादा, कमलेश जैन चौधरी, आकाश जैन, अविनाश सिंघई, जीवन जैन मिर्चवारा, पार्षद महेंद्र सिंघई, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, धार्मिक आयोजन मनोज जैन बबीना ने की और मुनिश्री का पादप्रक्षालन कर अगुवाई की।

मुनि सुधा सागर महाराज ससंघ का पिच्छिका परिवर्तन आज
निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ससंघ का भव्य पिच्छिका परिवर्तन आज 29 जनवरी को दोपहर एक बजे बजे शाही पंच कलयाणक प्रतिष्ठा महोत्सव अयोध्यापुरी में जैन पंचायत ललितपुर के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। संयम के महोत्सव में निर्यापक श्रमण मुनि सुधा सागर महाराज, पूज्य सागर महाराज, एलक धैर्यसागर महाराज, क्षुल्लक गंभीर सागर महाराज को संयमी श्रावक नवीन पिच्छिका प्रदान कर पुरानी पिच्छिका ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed