{"_id":"57af793b4f1c1bc530ee4aa6","slug":"man-disappeared","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आया युवक गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल आया युवक गायब
lalitpur
Updated Sun, 14 Aug 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शुक्रवार रात मुहल्ला गांधी नगर में युवक ने ससुराल में आकर नशे में हंगामा काटा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया। इससे वह चोटिल हो गया। ससुराल जनों द्वारा युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं, युवक के परिजनों ने ससुराल जनों पर युवक को गुम करने का आरोप लगाया। दोनों पक्ष के लोगों ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
मुहल्ला गांधीनगर निवासी मनीराम पंथ ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्री के ससुराली जनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया करते थे। जानकारी होने पर वह अपनी पुत्री को साथ घर ले आया और ससुरालीजनों द्वारा दहेज को प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करवाया। मुकदमे की जानकारी होने पर शुक्रवार शाम मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी जितेंद्र अपने साथी के साथ आकर शराब के नशे में हंगामा काटने लगा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चोटिल हो गया।
वहीं, टीकमगढ़ निवासी लक्ष्मी नारायण ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर जितेंद्र की पत्नी ने फोन कर उसे टीकमगढ़ ले जाने की बात कही थी जिसपर जितेंद्र उसे लेने ससुराल जा पहुंचा। जितेंद्र को देख ससुरालजनों ने आक्रोशित होकर मारपीट कर दी। देर रात तक जितेंद्र घर नहीं पहुंचा तो उसकी छानबीन की। पता पड़ा कि जितेंद्र घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती है। जब परिजनों ने वहां जाकर देखा तो युवक नहीं मिला, जिसपर युवक के परिजनों ने ससुरालजनों पर युवक को छुपा व गुम करने की आशंका व्यक्त की। दोनों पक्षों से मिले शिकायती पत्रों पर पुलिस जांच में जुट गई।