{"_id":"6743bfbf7c744b4c620b29a8","slug":"making-victims-by-sending-links-of-attractive-schemes-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-124643-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: लुभावनी योजनाओं का लिंक भेजकर शिकार बना रहे साइबर ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: लुभावनी योजनाओं का लिंक भेजकर शिकार बना रहे साइबर ठग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। डिजिटलाइजेशन के दौर में साइबर अपराधी नए तरीके अपनाकर लोगों को ठग रहे हैं। कभी डिजिटल अरेस्ट तो कभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लिंक भेजने सहित अन्य प्रकार के प्रलोभन देकर बैंकों में उनकी जमापूंजी खाली कर रहे हैं।
साइबर ठग कभी सरकारी एजेंसियों के नाम पर लोगों को डरा धमकाकर रुपये ऐंठ रहे हैं तो कभी पुलिस अधिकारी, सीबीआई, नारकोटिक्स विभाग, रिजर्व बैंक, प्रवर्तन निदेशालय और अन्य एजेंसियों के नाम पर ब्लैकमेल और डिजिटल अरेस्ट कर लोगों को ठग रहे हैं। इसकी शिकायतें प्रतिदिन पुलिस के पास आ रही है। साइबर ठग लुभावनी योजनाओं का लाभ पाने के लिए लोगों के व्हाट्सएप पर लिंक भेजते हैं और उक्त लिंक पर क्लिक करने के अगले ही पल बैंक में जमा रुपया खाली हो जा रहा है। जागरुकता के बाद भी लोग आ रहे लालच में : साइबर अपराध से बचने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लोगों को मोबाइल पर दिए गए किसी भी प्रकार के लोभ लालच में न आने की बात कही जाती है। इस तरह का कोई कॉल आने पर स्थानीय पुलिस से संपर्क करने के साथ साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल करने की सलाह दी जाती है। बावजूद इसके लोग साइबर अपराधियों के झांसे में आ जाते हैं।ा