फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Make arrangements for drinking water at the new bus stand: RK Tiwari

बस अड्डे में पेयजल के लिए करें अधिकारियों से समन्वय

Sat, 27 Aug 2022 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Make arrangements for drinking water at the new bus stand: RK Tiwari
नवनिर्मित बस अड्डे का निरीक्षण करते परिवहन निगम के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार तिवारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार तिवारी ने शनिवार को गांव रोड़ा में नवनिर्मित बस स्टैंड का निरीक्षण किया। यहां पर पानी की उपलब्धता न होने की शिकायत पर उन्होंने अधिकारियों को जल निगम/जल संस्थान के अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए। साथ ही बसों के प्रवेश के लिए हाईवे पर यूटर्न बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता करने के लिए कहा।
विज्ञापन

ब्लॉक जखौरा अंतर्गत गांव रोड़ा स्थित परिवहन निगम के बस अड्डे पहुंचे निगम अध्यक्ष ने सबसे पहले बस स्टैंड का ले आउट प्लान देखा। इस दौरान पाया कि बस स्टैंड पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। जिस पर कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता ने बताया गया कि तीन बार बोर किया गया है, लेकिन पानी की उपलब्धता नहीं हो सकी है। अध्यक्ष ने बस अड्डे पर पर्याप्त पानी की उपलब्धता के लिए जल निगम/जल संस्थान से समन्वय करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूछताछ विंडो व टिकिट बुकिंग विंडों का विस्तार किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा बस स्टैंड पर मानक के अनुसार रैंप बनाएं, जिससे यात्रियों को सामान लाने-ले जाने में असुविधा न हो। उन्होंने बस स्टैंड के पीछे वर्कशॉप का निरीक्षण किया। यहां भी पानी की कमी मिलने पर व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए। अंत में अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर मोहम्मद अवेश, क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश राजपूत, अधिशासी अभियंता यूपीआरएनएसएच एके वर्मा, जिला सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह, अवर अभियंता मोहम्मद तनवीर समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed