{"_id":"65b2cb12061d2c46fb031fc4","slug":"main-road-could-not-be-constructed-even-after-three-years-action-remained-limited-to-proposal-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-109447-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तीन वर्ष बाद भी नहीं हो सका मुख्य मार्ग का निर्माण, प्रस्ताव तक सीमित रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तीन वर्ष बाद भी नहीं हो सका मुख्य मार्ग का निर्माण, प्रस्ताव तक सीमित रही कार्रवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यहां शासन ने भले ही विभिन्न सड़कों के निर्माण की सौगात दी हो, लेकिन मुख्यालय की प्रमुख सड़क अब भी निर्माण की राह देख रही है। सदर कांटा से सावरकर चौक होते हुए बांध के तिराहा तक सड़क अधूरी है। अब तक न तो प्रशासनिक अधिकारियों ने ध्यान दिया और न ही जनप्रतिनिधियों ने। ऐसे में जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
मुख्य मार्ग की कुल लंबाई लगभग सात किलोमीटर है, जो झांसी हाईवे से शुरू होकर गल्ला मंडी, इलाइट चौराहा, घंटाघर होकर सावरकर चौक से गोविंद सागर बांध तिराहा पर हाईवे से मिलती है। साढ़े तीन किलोमीटर की सड़क झांसी की ओर से इलाइट होकर पानी की टंकी तक लगभग दो वर्ष पहले बन गई थी। लेकिन, शहर के प्रमुख स्थान बड़ी पानी की टंकी से सदर कांटा होकर घंटाघर से सागर हाईवे को जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण नहीं किया जा सका। ऐसे में सड़क पर जगह-जगह पैच ही पैच नजर आ रहे हैं। कुछ स्थानों पर सड़क उखड़ने भी लगी है। कई जगह सड़क से ऊंचाई पर फुटपाथ है। इससे वाहनों की निकासी में धूल के गुबार उड़ते हैं। विभागीय अधिकारी पैचवर्क कराकर इतिश्री कर लेते हैं। इसका खामियाजा नगरवासी व राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।
-- -
नगर की साढ़े तीन किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए लगभग तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसकी स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है।
- वीपीसिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड
-- -
फोटो- 19
कैप्सन - मनोहर लाल पंथ, राज्यमंत्री, श्रम सेवायोजन
ललितपुर नगर की मुख्य सड़क के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। विभागीय मंत्री से वार्ता की जाएगी।
- मनोहर लाल पंथ, राज्यमंत्री, श्रम सेवायोजन
-- -
फोटो- 20
कैप्सन- रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक
साढ़े तीन किलोमीटर की मुख्य सड़क के निर्माण की मांग विधानसभा के बजट सत्र में उठाई जाएगी।
- रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक