फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mahroni became first

महरौनी ने प्रथम और बार ब्लाक ने पाया दूसरा स्थान

Wed, 30 Nov 2016 12:53 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 30 Nov 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
mahroni became first
सांसकृतिक कायऱ्र्क्रम - फोटो : amar ujala
महरौनी(ललितपुर)-  श्री सी.बी.गुप्ता क्रीड़ा स्थल नाराहट रोड पर आयोजित दो दिवसीय जनपदीय  मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण  कुमार लक्षकार के मुख्य आतिथ्य में समापन हुआ। समारोह में छात्र छात्राओं  द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम और  पीटी का सराहनीय प्रदर्शन किया  गया। जनपदीय रैली में महरौनी ब्लाक ने प्रथम और बार ब्लाक ने दूसरा स्थान  प्राप्त किया। सर्वप्रथम मुख्य विकास अधिकारी ने मां शारदा की प्रतिमा  के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुये  जिनमें उच्च प्राथमिक विद्यालय मडावरा रोड , कस्तूरबा आवासीय विद्यालय और  उच्च प्राथमिक विद्यालय किसरदा के छात्र छात्राओं ने एक से बढकर एक मनमोहक  नृत्य नाटिका कार्यक्रम प्रस्तुत किये। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय  बम्हौरी बहादुर सिंह के बच्चों द्वारा पीटी का प्रदर्शन आकर्षण का केन्द्र  रहा और छात्र छात्राओं के हैरतअंगेज करतबों ने खूब सराहना बटोरी।
विज्ञापन


इस  अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी  बच्चों ने सराहनीय प्रदर्शन किये हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के  परिणाम में सभी प्रतिभागियों की जीत हो पाना संभव नहीं है लेकिन जीत के  लिये बुलंद हौसलों के साथ कठिन परिश्रम करने वाले सभी प्रतिभागियों ने अपना  सर्वश्रेष्ठ देने का अच्छा प्रयास किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के  उज्ज्वल भविष्य की कामना सहित जनपदीय रैली के सफलतापूर्वक समापन पर मेजबान  ब्लाक के खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित समस्त आयोजक मंडल को बधाईयां ज्ञापित  की।
विज्ञापन



कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित  डायट प्राचार्य  जे.पी.राजपूत और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरज सिंह ने भी संबोधित  किया। समापन समारोह  में खण्ड शिक्षा अधिकारी राजकुमार पुरोहित, नीरज चतुर्वेदी, पवन  पटैरिया,राजपाल तोमर,राजीव लिटौरिया, विवेक राय,राजीव तिवारी,मुकेश  नायक,राजेन्द्र बाजपेयी,आफताब अहमद, बृजेश नायक,अंकित जैन, केदार सैनी,  विवेक ताम्रकार, प्राणेश मिश्रा, लखन लाल सेन,अरविन्द चौहान,राजेश जैन,  राजेश रिछारिया, सकीराम,जगदीश परिहार,देशराज वर्मा,बृजेश तिवारी, मनीष  तिवारी,रामसेवक निरंजन, हरवंश रिछारिया, राजीव चौधरी,सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed