Lalitpur: महर्रा का तालाब फटा, हाईवे पर बह रहा पानी, सोमवार को 12वीं तक के स्कूल बंद
रविवार तड़के करीब साढे छह बजे झांसी-सागर हाईवे एनएच-44 पर ग्राम महर्रा के पास स्थित एक तालाब फट गया, जिससे हाईवे पर तालाब का पानी करीब डेढ़ से दो फुट तक बहने लगा। हाईवे पर पानी बहने से सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े रहे।
विस्तार
जिले में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार की रात्रि से मूसलाधार बारिश हो रही है, जो रविवार को दिन भर जारी रही। भारी बारिश से जनपद में जगह जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न रही और लोगो को काफी परेशानी का सामना दिनभर करना पड़ा। बांसी-बार मार्ग पर शहजाद नदी का पानी आने से आवागमन बाधित हो गया।
रविवार तड़के करीब साढे छह बजे झांसी-सागर हाईवे एनएच-44 पर ग्राम महर्रा के पास स्थित एक तालाब फट गया, जिससे हाईवे पर तालाब का पानी करीब डेढ़ से दो फुट तक बहने लगा। हाईवे पर पानी बहने से सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े रहे।
सोमवार को 12वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद
इस स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार सिंह ने सोमवार को कक्षा एक से 12वीं तक के सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। यह जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश ने दी।