फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   maharaja suhail dev jublee celebrated

महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर शहर में घूमी रैली

Tue, 16 Feb 2021 06:47 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
maharaja suhail dev jublee celebrated
सुहेलदेव जयंती पर घंटाघर के पास से निकलती रैली - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। वसंत पंचमी के अवसर पर महाराजा सुहेलदेव जयंती भव्यता के साथ मनाई गई। इस दौरान नगर में तुवन चौराहे से घंटाघर होते हुए वापस उसी स्थान पर समाप्त हुई। प्रात: 09.30 बजे तक एनएसएस, एनसीसी, सिविल डिफेंस, स्काउट गाइड, समाजसेवी संस्थाओं आदि के वॉलेंटियर्स, गणमान्य नागरिक और विद्यालयों के बच्चों के साथ अधिकारियों की उपस्थिति में तुवन चौराहे से रैली निकाली गई। 11 बजे चित्तौरा, बहराइच से प्रधानमंत्री ने महाराजा सुहेलदेव के स्मारक का शिलान्यास किया, जिसका सजीव प्रसारण वेबलिंक के माध्यम से जनपद में दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें महाराजा सुहेलदेव जी के जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज महराजा सुहेलदेव के नाम पर बनाये गए मेडिकल कॉलेज को एक नया और भव्य भवन भी मिला है। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी डीएन सिंह, उपायुक्त श्रम और रोजगार रवींद्र वीर सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अशोक कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी पुष्पा वर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

स्टाल लगाकर महापुरुषों की पुस्तकों का किया प्रदर्शन
ललितपुर। जननायक कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा स्थल के नजदीक राजकीय जिला पुस्तकालय की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर के निर्देशन में महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह के उपलक्ष्य में बुक स्टाल लगाई गई। बुक स्टॉल में महाराजा सुहेलदेव के जीवन परिचय, उनकी शौर्य गाथा और उनके द्वारा लड़े गए स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित पुस्तकों के साथ भारतीय महापुरुषों की कथा व क्रांतिकारियों की पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्थल का अवलोकन किया। इस मौके पर पुस्तकालय अध्यक्ष कमलेश कुमार, कुलदीप वर्मा सहायक और अमर सिंह उपस्थित रहे।

सुहेलदेव जयंती पर निकली रैली में शामिल अधिकारीगण व एनसीसी कैडेट

सुहेलदेव जयंती पर निकली रैली में शामिल अधिकारीगण व एनसीसी कैडेट- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed