{"_id":"582f54944f1c1bf23c8ffae1","slug":"madhya-pradesh-dam-water-unless-jamni","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश को न दिया जाए जामनी बांध का पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश को न दिया जाए जामनी बांध का पानी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
dam news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामनी बांध की बाईं रजवाहा का पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा है, जिससे आक्रोशित स्थानीय किसानों ने प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा।
महरौनी नगर पंचायत क्षेत्र के ग्राम महरौनी, मुडिय़ा, बम्हौरीघाट, बेदपुर आदि गांवों के किसानों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि 30 अक्टूबर से जामनी बांध की बायीं नहर का का संचालन किया जा रहा है, जिसमें अभी तक पानी महरौनी तक भी नहीं पहुंचा है जिससे किसानों के खेत सूखे पड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार नहर का संचालन आगामी 21 नवम्बर तक ही किया जाना है, यदि उनके खेतों तक पानी नहीं पहुंचा तो खेत सूखे ही रह जाएं्गे। उन्होंने मांग की है कि नहर संचालन की समयावधि बढ़ाकर 30 नवंबर तक कर दी जाए, ताकि खेतों में पर्याप्त पानी पहुंच सके।
वहीं किसानों ने बताया कि क्षेत्र के कई गांवों तक नहर का पानी नहीं पहुंच रहा है, जिसका मुख्य कारण है कि जामनी से मध्य प्रदेश कुम्हैड़ी की ओर पानी छोड़े जाने के कारण उनके गांवों की ओर पानी नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने मध्य-प्रदेश के गांवों की ओर छोड़े जाने वाले माइनर को बंद कराने की मांग की है। ज्ञापन देते समय पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज प्रताप सिंह, भाजपा नेता मनोहरलाल पंथ मन्नू कोरी, हरिशंकर सोनी, हरप्रसाद नांगल, उम्मेद सिंह, शमी रहमानी, राजेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह सहित अनेकों किसान मौजूद रहे।