{"_id":"5eb2f9c48ebc3e90612fed39","slug":"madawara-light-problem-lalitpur-news-jhs1661452133","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में लोड बढ़ने से चरमराई बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में लोड बढ़ने से चरमराई बिजली व्यवस्था
विज्ञापन
मड़ावरा। लॉकडाउन एवं रमजान के महीने में निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के दावे मड़ावरा में खोखले साबित हो रहे हैं। तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली का लोड बढ़ने से बंच केबल जगह- जगह चिपककर खराब हो रही है। इसके बाद भी विभाग के अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है।
मड़ावरा स्थित 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र संविदा कर्मियों के सहारे चल रहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों को समस्या के समाधन के लिए कई बार लोगों ने अवगत कराया है। अधिकारियों ने बंच केबल के संबंध में आश्वासन तो दिया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसकी वजह से आपूर्ति प्रभावित होने से उपभोक्ता परेशान हैं। मड़ावरा उपकेंद्र पर विद्युत आपूर्ति एवं लाइन मरम्मत की व्यवस्था रामभरोसे चल रही है। ग्रामीण उपभोक्ताओं का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से मड़ावरा समेत क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था ठीक नहीं चल रही है, कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्र में निर्धारित कटौती रोस्टर के अलावा मनमाने तरीके से की जा रही है। मड़ावरा कस्बे में बिछाई गई बंच केबल आए दिन जलने और आपस मे चिपक जाने से कस्बे की विद्युत आपूर्ति घंटों बाधित रहती है। ग्रामीणों ने डीएम सहित विद्युत विभाग के अफसराें से गुणवत्तापूर्ण बंच केबल डलवाई जाने की मांग की है।
कस्बे में विद्युत व्यवस्था चौपट हो गई है। समस्या के बारे में विद्युत विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन उनके द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। - सूरज जैन, मंडल अध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
जब से कस्बे में बंच केबल डलवाई गई है, तब से तो बिजली आपूर्ति चौपट हो गई है। इसे हटवाकर नई और गुणवत्ता युक्त बंच केबल डलवाई जाए।
- संजय खन्ना, व्यापार मंडल अध्यक्ष