Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Madawara-Hansra road in poor condition; commuters and schoolchildren face difficulties

Lalitpur News: मड़ावरा-हंसरा मार्ग बदहाल, राहगीर व स्कूली बच्चे परेशान

Sat, 28 Nov 2026 02:50 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 28 Nov 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Madawara-Hansra road in poor condition; commuters and schoolchildren face difficulties
मड़ावरा-रनगांव। मड़ावरा-हंसरा मार्ग की हालत लंबे समय से बहुत खराब है। सड़क से डामर और गिट्टी पूरी तरह उखड़ गई है, जिससे जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इस बदहाल सड़क के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह मार्ग क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों को मुख्य रूप से जोड़ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण इसी रास्ते से तहसील, अस्पताल, बैंक और बाजार जाते हैं। उन्हें अन्य जरूरी कामों के लिए भी इसी मार्ग का उपयोग करना पड़ता है। सड़क की जर्जर हालत के कारण कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में भी अब अधिक समय लग रहा है। गड्ढों से बचने के लिए वाहन चालकों को बहुत अधिक सतर्कता बरतनी पड़ती है। इसके बावजूद दोपहिया वाहन चालक आए दिन असंतुलित होकर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहनों में भी लगातार टूट-फूट हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। इससे स्थानीय लोगाें को कार्यस्थल जाने और स्कूली बच्चों को विद्यालय आवागमन में सुविधा हो सकेगी।
विज्ञापन

0000000000000
----------

उनके बच्चे रोजाना इसी रास्ते पर साइकिल से स्कूल जाते हैं। सड़क के गड्ढों में गिरने से कई बच्चे चोटिल हो चुके हैं। यदि इस सड़क का निर्माण हो जाए, तो अनेक ग्रामों के ग्रामीणों को राहत मिलेगी।-मनमोहन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

सड़क की हालत कच्चे रास्ते से भी बदतर हो गई है। मरीज को अस्पताल ले जाने और जरूरी काम से बाजार पहुंचने में भी परेशानी होती है। कई बार बाइक से फिसलकर चालक गिरकर चोटिल भी हुए हैं।-मुकेश, ग्रामीण
---------

समस्या को देखते हुए पीडब्लूडी विभाग को मड़ावरा हंसरा सड़क की मरम्मत के लिए पत्र लिखा भेजा जा चुका है।-अभिजीत सिंह, उप जिलाधिकारी, मड़ावरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed